script

चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्गज नेता ने पार्टी छोड़ने का किया ऐलान, इस दल में होंगे शामिल

locationनई दिल्लीPublished: Jan 15, 2019 03:03:01 pm

Submitted by:

Kaushlendra Pathak

चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। एक विधायक ने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है।

congress

चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्गज नेता ने पार्टी छोड़ने का किया ऐलान, इस दल में होंगे शामिल

नई दिल्ली। बड़ी खबर ओडिशा से आ रही है। कांग्रेस विधायक और प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नव किशोर दास ने पार्टी छोड़ने का ऐलान किया है। साथ ही उन्होंने अगामी 24 जनवरी को बीजू जनता दल में शामिल होने की घोषणा भी की है। इस खबर से ओडिया की राजनीति में हड़कंप मच गया है और तरह-तरह की बातें भी शुरू हो गई हैं।
कांग्रेस विधायक ने पार्टी छोड़ने का किया ऐलान

नव किशोर दास ने बीजू जनता दल में जाने की घोषणा कर दी है। दास ने चौबीस जनवरी को बीजेडी की सदस्यता लेने की बात कही है। गौरतलब है कि 25 जनवरी को राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार ओडिशा आएंगे। राहुल के आने के एक दिन पहले किसी विधायक का पार्टी छोडऩा, कांग्रेस को तगड़ा झटका देने वाला समझा जा रहा है। पार्टी छोडऩे के बाद नवदास को विधायक पद से भी इस्तीफा देना पड़ेगा। दल बदल विरोधी कानून के तहत उनकी सदस्यता भी जा सकती है।
jcongress
बीजेडी में शामिल होंगे विधायक नव किशोर दास

नव किशोर दास झारसुगुड़ा विधानसभा क्षेत्र से 2004 में पहली बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े थे, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद 2009 में उन्होंने कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। वहीं, 2014 के चुनाव में भी दास ने कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में झारसुगुड़ा विधानसभा से चुनाव लड़कर जीत दर्ज की। लगातार दो बार विधायक निर्वाचित होने से उन्हें क्षेत्र में प्रभावशाली नेता माना जाता है। ऐसे में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ना पार्टी के लिए बड़ा झटका है। हालांकि, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष निरंजन पटनायक ने कहा कि नव किशोर दास पार्टी छोड़ सकते हैं, ऐसी कोई सूचना हमें नहीं है। हम नव किशोर दास से बात करेंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो