राजनीति

कांग्रेस सांसद के दावे को मनसे ने किया खारिज, पृथ्‍वी शॉ के परिवार को नहीं दी धमकी

बिहार में क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के परिवार को दी गई धमकी की खबरों का महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने खंडन किया है।

Oct 14, 2018 / 02:33 pm

Mohit sharma

कांग्रेस सांसद के दावे को मनसे ने किया खारिज, पृथ्‍वी शॉ के परिवार को नहीं दी धमकी

नई दिल्ली। बिहार में क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के परिवार को दी गई धमकी की खबरों का महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने खंडन किया है। मनसे प्रवक्ता संदीप देशपांडे ने इन सभी आरोपों को गलत ठहराते हुए खारिज कर दिया है। इस तरह की अफवाहें बिल्कुल निराधार और झूठी हैं। देशपांडे ने कहा कि जब इस बारे में पृथ्वी शॉ के माता-पिता कोई शिकायत नहीं कर रहे तो कांग्रेस के सांसद कैसे ऐसे सवाल उठा सकते हैं? आपको बता दें कि बिहार से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने आरोप लगाया था कि मनसे नेता क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के परिजनों को धमका रहे हैं। कांग्रेस के सांसद ने यह भी कहा था कि खुद मनसे अध्यक्ष ने पृथ्वी के घरवालों को फोन कर धमकी दी है।

बिहार: ‘मनसे ने पृथ्वी शॉ को दी क्रिकेट छोड़ने की धमकी’, बचाव में उतरे कांग्रेस सांसद

दरअसल, कांग्रेस के राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा था कि क्रिकेटर पृथ्वी शॉ को खेल छोड़ने की धमकी दी जा रही है। कांग्रेस सांसद का आरोप था क्रिकेटर को यह धमकी राज ठाकरे की पार्टी मनसे की ओर से दी गई है। आरोप है कि मनसे अध्यक्ष खुद फोन कर क्रिकेटर के परिवार को धमकी देते हुए कहा कि तुम खेलना मुंबई में शुरू किए और यहीं से टेस्ट टीम में भर्ती हुए, बावजूद इसके यहां आकर अपने आप को बिहारी बताते हो। उन्होंने यह भी कहा था कि हम तुमको यहां से खदेड़ कर मानेंगे। आपको बता देें कि पृथ्वी शॉ गया के मानपुर के रहने वाले हैं।

इंग्लैंड की महिला पत्रकार ने भी लगाया अकबर पर यौन शोषण का आरोप, दिया था मसाज का आॅफर

कांग्रेस सांसद अखलेश सिंह का आरोप था कि पृथ्वी शॉ के परिवार प्रताड़ित किया जा रहा, जिससे वह खौफजदा है। परिवार के सदस्यों को फोन कर डराया जा रहा है। मारे डर के वह कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। दरअसल, महाराष्ट्र में बिहारियों के साथ लगातार हो रहे भेदभाव की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। अखिलेश ने कहा था कि बिहार के रहने वालों को अपमानित करने के बहाने तलाशे जा रहे हैं। लेकिन अब इसको बिहार बर्दाश्त करने वाला नहीं है। विधानसभा और लोकसभा चुनाव में बिहार की जनता इसका जवाब देगी।

 

Home / Political / कांग्रेस सांसद के दावे को मनसे ने किया खारिज, पृथ्‍वी शॉ के परिवार को नहीं दी धमकी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.