scriptमहाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना सरकार पर संकट के बादल, कांग्रेस-एनसीपी के संपर्क में 10 से ज्यादा विधायक | more than 10 mla of bjp concern with ncp and congress | Patrika News

महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना सरकार पर संकट के बादल, कांग्रेस-एनसीपी के संपर्क में 10 से ज्यादा विधायक

locationनई दिल्लीPublished: Dec 13, 2018 02:59:23 pm

Submitted by:

Kaushlendra Pathak

महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना को झटका लग सकती है।

bjp-shiv

महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना सरकार पर संकट के बादल, कांग्रेस-एनसीपी के संपर्क में 10 से ज्यादा विधायक

नई दिल्ली। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को झटका लगा है। इस चुनाव में पार्टी को करारी शिकस्त मिली है। अभी इस हार से पार्टी उबड़ी भी नहीं कि एक और चौंकाने वाली खबर सामने आ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना सरकार पर संकट के बादल छाने लगे हैं। क्योंकि, दस से ज्यादा विधायक कांग्रेस और एनसीपी के संपर्क में हैं।
भाजपा और शिवसेना के विधायक कांग्रेस-एनसीपी के संपर्क में

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सत्ताधारी दल भाजपा और शिवसेना के दस से ज्यादा विधायक कांग्रेस और एनसीपी के संपर्क में हैं। इतना ही नहीं दो सांसद भी कांग्रेस और एनसीपी के संपर्क में हैं। जानकारी के मुताबिक, जो विधायक कांग्रेस और एनसीपी के संपर्क में हैं, वो सभी पश्चिमी महाराष्ट्र के बताए जा रहे हैं। अगर ये सभी विधायक पाला बदलते हैं तो सरकार गिर भी सकती है। क्योंकि, महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना की सरकार है और केन्द्र में भी शिवसेना भाजपा की सहयोगी पार्टी है। लिहाजा, दोनों के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती है।
विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली करारी शिकस्त

गौरतलब है कि शिवसेना सहयोगी पार्टी होने के बावजूद लगातार भाजपा पर निशाना साधती रहती है। इतना ही नहीं शिवसेना ने कई बार कहा है कि अगामी लोकसभा चुनाव वो अकेले लड़ेगी। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को 90 में से 67 सीटें मिली है, तो वहीं मध्य प्रदेश में कांग्रेस को 114 सीटें मिली हैं, जबकि अन्य पार्टियों के साथ उसका कुल समर्थन 107 हो गया है। वहीं, राजस्थान में कांग्रेस के पास 99 सीटें हैं, बसपा ने भी उसे समर्थन का ऐलान किया है। अब महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना सरकार बचा पाती है या यहां भी सत्ता हाथ से निकलती है, यह देखने वाली बात होगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो