scriptBreaking News: भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के बागी 22 पूर्व विधायक | MP Politics: 22 Congress MLA Join BJP in Front of JP Nadda | Patrika News

Breaking News: भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के बागी 22 पूर्व विधायक

locationनई दिल्लीPublished: Mar 21, 2020 09:40:07 pm

Submitted by:

shailendra tiwari

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर पर हुए पार्टी में शामिल

photo_2020-03-21_17-36-48.jpg
नई दिल्ली
मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार गिराने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले 22 पूर्व विधायकों ने आज भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन कर लिया है। उन्हें पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने खुद सदस्यता दिलाई। इस मौके पर नरेंद्र सिंह तोमर से लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद थे। इन नेताओं को आज ही बेंगलुरू से दिल्ली लाया गया था। इससे पहले खुद सिंधिया ने इनसे होटल में मुलाकात की थी।
photo_2020-03-21_17-36-45.jpg

गौरतलब है, कांग्रेस से बागी होकर पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली थी। उनके साथ 16 विधायकों ने कांग्रेस छोड़ने का दावा किया था। जिसमें छह मंत्री भी शामिल थे। बाद में छह और विधायक साथ आ गए। ऐसे 22 विधायकों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था और मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार अल्पमत में आ गई थी। इन विधायकों ने पिछले 15 दिनों से अपना डेरा बेंगलुरू बना रखा था। आज इन्होंने दिल्ली आकर भाजपा की सदस्यता ले ली। उन्हें भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने घर पर ही सदस्यता दिलाई।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो