scriptलोकसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी को बड़ा झटका, सांसद सौमित्र खान ने थामा भाजपा का दामन | MP Soumitra Khan join bjp | Patrika News

लोकसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी को बड़ा झटका, सांसद सौमित्र खान ने थामा भाजपा का दामन

locationनई दिल्लीPublished: Jan 09, 2019 03:36:44 pm

Submitted by:

Kaushlendra Pathak

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है।

bjp

लोकसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी को बड़ा झटका, सांसद सौमित्र खान ने थामा भाजपा का दामन

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी स्थिति मजबूत करने में जुटी हैं। वहीं, दल-बदल का खेल भी शुरू हो चुका है। इसी कड़ी में टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी को बड़ा झटका लगा है। सांसद सौमित्र खान ने अचानक भाजपा का दामन थाम लिया है।
सांसद सौमित्र खान ने थामा भाजपा का दामन

बुधवार को सांसद सौमित्र खान ने दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्या ग्रहण की। केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान और भाजपा नेता मुकुल रॉय ने खान को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई। इस मौके पर सौमित्र खान ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ काम करना चाहता था। मेरा यह सपना पूरा होने जा रहा है। गौरतलब है कि सौमित्र खान वर्तमान में पश्चिम बंगाल के विष्णुपुर से सांसद हैं। आपको बता दें कि पिछले कुछ समय से भाजपा पश्चिम बंगाल में अपनी स्थिति मजबूत करने में जुटी है। लिहाजा, खान का पार्टी में आना भाजपा के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
https://twitter.com/ANI/status/1082928004681093120?ref_src=twsrc%5Etfw
कांग्रेस से लड़े थे विधायकी चुनाव

गौरतलब है कि सौमित्र खान कांग्रेस से टीएमसी में आए थे। वे कांग्रेस टिकट पर बांकुड़ा जिले से विधायक थे। इसके बाद उन्होंने 2014 लोकसभा चुनाव से पहले टीएमसी ज्वाइन किया था। टीएमसी के टिकट पर उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी। वहीं, अगामी लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया है। इससे टीएमसी को बड़ा झटका लगा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो