scriptमुख्तार अब्बास नकवी बोले – किसान आंदोलन को कांग्रेस ने किया हाइजैक | Mukhtar Abbas Naqvi said - Congress hijacked the peasant movement | Patrika News

मुख्तार अब्बास नकवी बोले – किसान आंदोलन को कांग्रेस ने किया हाइजैक

locationनई दिल्लीPublished: Feb 14, 2021 12:09:41 pm

Submitted by:

Dhirendra

भारत में किसानों के मुद्दे पर राजनीति चरम पर।
कांग्रेस की सोच किसान विरोधी।

mukhtar abbas naqvi

नकवी ने कांग्रेस पर लगाया आंदोलन को हाइजैक करने का आरोप।

नई दिल्ली। कृषि कानूनों को लेकर दिल्ली बॉर्डर पर किसान आंदोलन जारी है। इसके साथ ही किसानों के हितों को लेकर सियासी दलों के बीच राजनीति चरम पर है। इस बीच केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि कांग्रेस की सोच एक फीसदी भी किसानों के हित में नहीं है। कांग्रेस ने कुछ किसानों के आंदोलन को हाईजैक कर लिया है। उन्होंने कहा कि किसानों को समझना चाहिए कि किसान आंदोलन अब कांग्रेस का आंदोलन हो गया है।
https://twitter.com/AHindinews/status/1360824740328316928?ref_src=twsrc%5Etfw
इससे पहले छह फरवरी को केंद्रीय मंत्री नकवी ने कहा था कि गुमराह गैंग किसानों के कंधे पर अपराधिक षड्यंत्र और फायरिंग का डिब्बा लेकर घूम रही है। ये गैंग किसानों के हितों को हाईजैक करने के षड्यंत्र में लगी हुई हैं।
सचिन तेंदुलकर, अक्षय कुमार, अजय देवगन, कंगना रनौत, सुनील शेट्टी, अनिल कुंबले, विराट कोहली जैसे बड़े सेलेब्रिटीज ने किसान अांदोलन को विदेशी सेलेब्रिटीज के समर्थन को एक प्रोपेगेंडा और आधा सच करार दिया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो