scriptमुख्तार अब्बास नकवी का बड़ा हमला, कहा- कांग्रेस दुनिया में आतंकवाद की ब्रांड एंबेसडर बन गई है | Congress has become brand ambassador of terrorism in world: Naqvi | Patrika News

मुख्तार अब्बास नकवी का बड़ा हमला, कहा- कांग्रेस दुनिया में आतंकवाद की ब्रांड एंबेसडर बन गई है

locationनई दिल्लीPublished: Mar 13, 2019 08:06:34 am

Submitted by:

Shivani Singh

* नकवी ने कहा-शहीदों का अपमान और आतंकवादियों का सम्मान कांग्रेस की पहचान
* ‘एयर स्ट्राइक के सबूत मांग कर कांग्रेस अपने पैर पर खुद कुल्हाड़ी मार रही है’
* राहुल गांधी की ओर से मजूद अजहर को ‘जी’ कहने से मचा है बवाल

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि शहीदों का अपमान और आतंकवादियों का सम्मान करना कांग्रेस की पहचान बन गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके नेता अलगाववादियों और आतंकवादियों का सम्मान करते-करते दुनिया में आतंकवाद और आतंकवादियों के ब्रांड एंबेसडर बन गए हैं।

यह भी पढ़ें

कांग्रेस की रैली में प्रियंका गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, देश में नफरत फैलाई जा रही

कांग्रेस अपने पैर पर खुद कुल्हाड़ी मार रही

नकवी ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को यह बात समझ में नहीं आ रही कि वह जिन आतंकवादियों के मारे जाने का सबूत मांग रहे हैं और सवाल खड़े कर रहे हैं, इसके लिए कांग्रेस खुद सवालों के घेरे में खड़ी हो गई है। इस तरह के सवाल कर कांग्रेस अपने पैर पर खुद कुल्हाड़ी मार रही है। हम भारतीय अपने शहीद सैनिकों के अपमान और आतंकवादियों का सम्मान बर्दाश्त नहीं करेंगे।

मसूद को क्या कहा था राहुल गांधी ने

बता दें कि सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दिल्ली में बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान पुलवामा आतंकी हमले पर बोलते हुए उन्होंने मसूद अजहर को ‘जी’ कह कर संबोधित किया, जिसे लेकर बीजेपी उनकी खिचाई कर रही है। वहीं, कांग्रेस ने इस पर सफाई देते हुए कहा कि बीजेपी वाले राहुल गांधी के कटाक्ष को भी नहीं समझ पा रहे।

यह भी पढ़ें

‘चौकीदार चोर’ कहना राहुल गांधी को पड़ा भारी, मुंबई के नाराज चौकीदार संघ दर्ज करा सकते हैं FIR

रमजान पर जारी राजनीति

वहीं, रमजान के दौरान आगामी लोकसभा चुनाव होने पर बोलते हुए केंद्रीय मंत्री ने कह कि क्या चुनाव के दौरान होली नहीं होगी, या राम नवमी, गुड फ्राइडे या बुद्ध पूर्णिमा जैसे त्योहार नहीं आएंगे क्या? उन्होंने कहा कि रमजान के दौरान चुनाव पर सवाल उठाने के सवाल पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से पूछिए कि क्या चुनाव के दौरान रवींद्रनाथ टैगोर जयंती नहीं होगी? नकवी ने कहा कि रमजान को लेकर जो चीजे चल रही हैं वह बेकार की बातें हैं। हमारा देश संस्कृतियों का देश है, विविधता में एकता की हमारी पहचान है। ये लोग रमजान की बात उठा कर मुसलमानों की चिंता नहीं कर रहे बल्कि उनके हितों के नाम पर राजनीति कर रहे हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो