scriptमुलायम सिंह ने मनाया अपना 76वां जन्मदिन, पीएम ने दी बधाई | Mulayam Singh celebrated his 76th birthday, pm modi wished on call | Patrika News

मुलायम सिंह ने मनाया अपना 76वां जन्मदिन, पीएम ने दी बधाई

Published: Nov 22, 2015 10:06:00 am

अमर सिंह संग काटा सपा अध्यक्ष ने केक। नहीं पहुंचे राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव। देर से आए आजम खां।

mulayam singh yadav birthday

mulayam singh yadav birthday

लखनऊ। मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर उनको शुभकामनाएं देने के लिए लोगों में उत्साह का सिलसिला इस कदर जोर पकड़ा कि पूरा सैफई हवाई पट्टी से लेकर गांव तक स्वागत करने वालों से पटा पड़ा था। उनके साथ मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव, लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव सहित प्रदेश सरकार के दो दर्जन मंत्री भी थे। इसके बाद मुलायम सैफई रिम्स के ट्रामा सेंटर में पहुंचे, यहां पर मेडिकल छात्रों ने रक्तदान किया।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव को उनके जन्मदिन पर बधाईयां देने के लिए लोगों का तांता लगा रहा। इनमें कई सेलेब्रिटी और मशहूरर राजनीतिक हस्तियां भी थी। मुलायम सिंह ने अपने जन्मदिन पर 76 किलो का केक काटा। उन्होंने सबसे पहले अपने बेटे अखिलेश यादव को केक खिलाया। मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि वह अपने पिता को उनके जन्मदिन के तोहफे के रूप में 2017 में दोबारा सरकार देना चाहते हैं।

मुलायम सिंह के जन्म दिवस से एक दिन पूर्व अखिलेश यादव ने पौधारोपण किया और कहा कि यह पर्यावरण के लिए अच्छा है और साथ ही नेताजी के जन्मदिन के लिए यह एक यादगार है। मुख्यमंत्री शनिवार दोपहर अचानक लायन सफारी पहुंचे और एक घंटे तक वहां रहे। उन्होंने ब्रीडिंग सेंटर में शेरों का हाल जाना। अफसरों से कहा कि शेरों की देखभाल में कोई कोताही नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने संकेत दिये कि जल्द ही लॉयन सफारी को चालू कर दिया जायेगा। अफसरों ने बताया कि फरवरी तक नये शावक आने की उम्मीद है। बीते दिनों शावकों की मौत को लेकर भी अफसरों से चर्चा की।

प्रधानमंत्री मोदी ने “मुलायम सिंह” को दी शुभकामनाएं
पीएम नरेंद्र मोदी ने सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। मुलायम सिंह यादव ने कहा आप लोगों ने मेरा सम्मान किया तो मेरी जिम्मेदारी बढ़ गई। उन्होंने कहा कि खुशहाली और बराबरी ही समाजवाद है। बोले उत्तर प्रदेश देश का नम्बर एक राज्य है,किसी को दवा के बगैर नही मरने देंगे। सम्पन्नता और सादगी समाजवाद है। मेरी जगह किसी गरीब का जन्मदिन होता तो ज्यादा खुश होता।

कौन-कौन रहा मौजूद
इस मौके पर केक काटने के लिए मुलायम अमर सिंह के साथ स्टेज पर पहुंचे। रात करीब 9 बजे मुलायम ने 77 किलो का केक काटा। अमर सिंह ने मुलायम सिंह यादव को केक का पहला टुकड़ा खिलाया। यूपी के कैबिनेट मंत्री और सपा के कद्दावर नेता आजम खान बर्थडे केक कटने के काफी देर बाद आए, जिसका कारण अमर सिंह का पार्टी में मौजूद होना बताया गया। मुलायम के समधी और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव कार्यक्रम से नदारद रहे। अमिताभ बच्चन, ऋतिक रोशन, सलमान खान, मुकेश अंबानी, नीता अंबानी भी नहीं पहुंचे।


loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो