राजनीति

बिहार में 5 सीटें मिलने से मुलायम खफा, तोड़ सकते हैं गठबंधन

पार्टी महासचिव और सांसद रामगोपाल यादव ने बुधवार को ही कहा है
कि बिहार में सपा कांग्रेस से कमजोर नहीं है और उसे 50 सीटें मिलनी चाहिए

Sep 03, 2015 / 07:58 am

जमील खान

Mulayam Singh Yadav

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) संसदीय बोर्ड की गुरूवार को होने वाली बैठक में बिहार के संबंध में महत्वपूर्ण फैसला लिया जा सकता है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि बिहार में जनता दल (यू) और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की गठबंधन में शामिल सपा को विधानसभा चुनाव के लिए मात्र पांच सीटें दी गई हैं। सपा इससे नाराज है। सूत्रों की माने तो पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव भी महज 5 सीटे दिए जने से खासे नाराज हैं।

पार्टी महासचिव और सांसद रामगोपाल यादव ने बुधवार को ही कहा है कि बिहार में सपा कांग्रेस से कमजोर नहीं है और उसे 50 सीटें मिलनी चाहिए। सूत्रों ने बताया कि बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू नेता नितीश कुमार तथा राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और सीटें नहीं देते हैं तो सपा गठबंधन से अलग हो सकती है।

Home / Political / बिहार में 5 सीटें मिलने से मुलायम खफा, तोड़ सकते हैं गठबंधन

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.