scriptMumbai News Live Updates: मुंबई की आर्थर रोड जेल में आरोपी की जींस से मिला 730 ग्राम सोना | Mumbai-news-live-updates-maharashtra-breaking-news-today-26-January-2023-shiv-sena-uddhav-thackeray-eknath-shinde-bjp-devendra-fadnavis-mumbai-Pune-Nagpur-news | Patrika News
live--icon/ Updated

Mumbai News Live Updates: मुंबई की आर्थर रोड जेल में आरोपी की जींस से मिला 730 ग्राम सोना

चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र के पुणे जिले में दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के तहत मतदान की तारीख 27 फरवरी से बदलकर 26 फरवरी कर दी है। इससे पहले चुनाव आयोग को सूचित किया गया था कि पहले जो मतदान की तारीख तय की गयी थी उस दिन जिले में बारहवीं कक्षा और ग्रेजुएट की बोर्ड परीक्षाएं होनी हैं।

मुंबईUpdated: January 26, 2023 06:42:15 pm

प्रमुख अपडेट
mumbai_news_live.jpg

मुंबई की ताजा खबरें

Jan 26, 2023 | 06:37 PM (IST)

मुंबई की आर्थर रोड जेल में आरोपी की जींस से मिला 730 ग्राम सोना

मुंबई की आर्थर रोड जेल लाए गए एक आरोपी के जींस से 730 ग्राम वजन की एक सोने की चेन जब्त की गई है। आरोपी को मुंबई सीमा शुल्क द्वारा गिरफ्तार किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि चेन को जींस के अंदर छुपाया गया था। जब आरोपी की जेल के प्रवेश द्वार पर चेकिंग हुई तो सोने की चेन का पता चला। पुलिस ने चेन को जब्त कर लिया है।

Jan 26, 2023 | 04:05 PM (IST)

एनसीपी ने बीजेपी पर साधा निशाना, राजभवन पत्र विवाद पर फडणवीस से मांगा जवाब

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने मांग की है कि महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को इस बात को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या उन्होंने पिछले साल जून में शिवसेना में बगावत के बाद एकनाथ शिंदे को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करने के लिए पत्र जारी किया था। साथ ही राकांपा ने इस मुद्दे पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के स्पष्टीकरण को अमान्य बताया है।

Jan 26, 2023 | 10:31 AM (IST)

पुणे: चिंचवड और कस्बा पेठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीख बदली

Pune Chinchwad and Kasba Peth Assembly Bypoll Date: चुनाव आयोग ने घोषणा की कि उसने महाराष्ट्र के पुणे जिले की दो विधानसभा सीटों कस्बा पेठ (Kasba Peth By-Polls) और चिंचवड (Chinchwad By-Polls) पर उपचुनाव के लिए मतदान की तारीख 27 फरवरी से बदलकर 26 फरवरी कर दी है। जबकि परिणाम 2 मार्च को घोषित किए जाएंगे।

Jan 26, 2023 | 11:54 AM (IST)

पुणे रेलवे स्टेशन पर कपड़ा व्यापारी हथियार के साथ गिरफ्तार, 5 दिन की कस्टडी में भेजा

राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) ने पुणे रेलवे स्टेशन पर अवैध रूप से पिस्टल और कारतूस ले जाने के आरोप में गुजरात के एक कपड़ा कारोबारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सूरत के रामेश्वर रेजीडेंसी निवासी अनिलकुमार रामयज्ञ उपाध्याय (47) के रूप में हुई है। इस संबंध में मंगलवार को पुणे रेलवे थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। कोर्ट ने आरोपी को 5 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा है।

अगली खबर
right--arrow
Maharashtra Gram Panchayat Election Result Live Updates: महाराष्ट्र की 7,751 ग्राम पंचायतों में से 7,180 के नतीजे जारी
Maharashtra Gram Panchayat Election Result Live Updates: महाराष्ट्र की 7,751 ग्राम पंचायतों में से 7,180 के नतीजे जारी

सबसे लोकप्रिय

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.