महाराष्ट्र में शिवसेना के वरिष्ठ नेता एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद शुरू हुआ सियासी ड्रामा बढ़ता ही जा रहा है. इसी क्रम में शिवसेना ने अपने चार और बागी विधायकों के नाम महाराष्ट्र विधानसभा के उपाध्यक्ष के पास भेजे हैं ताकि उनके खिलाफ अयोग्य करार देने की कार्रवाई शुरू की जा सके। जिन चार विधायकों के नाम उपाध्यक्ष के पास भेजे गए हैं उनमें संजय रायमुलकर, चिमन पाटिल, रमेश बोरनारे और बालाजी कल्याणकर शामिल हैं।
मुंबई
Updated: June 25, 2022 09:17:27 pm
Mumbai News Live
महाराष्ट्र की राजनीति में हुई ऐतिहासिक बगावत पर नेताओं की तरफ से बड़ी प्रतिक्रिया के आसार हैं। सूत्रों की माने तो महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मि ठाकरे बागी विधायकों की पत्नियों से लगातार संपर्क कर रही हैं। वहीं, उद्धव ठाकरे बागी विधायकों के साथ अभी भी संपर्क में हैं। बागी विधायकों को उद्धव ठाकरे ने एसएमएस भेजा है।
महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से हाईवोल्टेज सियासी ड्रामा जारी हैं। महा विकास अघाड़ी सरकार करीब-करीब गिरती हुई नजर आ रही है। इस बीच गुवाहाटी से बड़ी खबर सामने आ रही हैं। सूत्रों के मुताबिक शिवसेना के बागी विधायक एकनाथ शिंदे ने होटल में दो और दिन की बुकिंग बढ़ा दी है। होटल में इन विधायकों के ठहरने की बुकिंग 28 जून तक की ही थी, अब इसे 30 जून तक के लिए बढ़ा दिया गया है।
महाराष्ट्र संकट को लेकर लगातार नई खबरें सामने आ रही हैं। उद्धव सरकार करीब-करीब गिरती हुई नजर आ रही है। महाराष्ट्र में बढ़ते राजनीतिक संकट पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने चुटकी ली हैं। ओवैसी ने कहा कि महा विकास अघाड़ी को इस मामले पर विचार करने दें। यह बंदरों का डांस लग रहा है। ये लोग बंदरों की तरह एक डाल से दूसरी डाल में सिर्फ कूद रहे हैं।
महाराष्ट्र में सियासी घमासान जारी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गुजरात के वडोदरा में बीती रात बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना के बागी विधायक एकनाथ शिंदे के बीच मुलाकात हुई। दोनों के बीच रात 2-4 बजे के बीच मीटिंग हुई थी। इस मुलाकात के लिए देवेंद्र फडणवीस इंदौर से दिल्ली और फिर वडोदरा रवाना हुए थे। इस बीच आज शिवसेना की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई। एकनाथ शिंदे और दो निर्दलीय विधायकों ने महाराष्ट्र विधानसभा के डिप्टी स्पीकर नरहरि जिरवाल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
महाराष्ट्र में सियासी घमासान जारी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उद्धव ठाकरे बागी एकनाथ शिंदे समेत कुल 7 मंत्रियों को मंत्री पद से बर्खास्त कर सकते हैं। इस मामले पर सीएम ठाकरे राज्यपाल को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग करने जा रहे हैं। आज कार्यकारिणी की बैठक में उद्धव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे को पार्टी से बाहर नहीं किया है। इस बैठक में कई प्रस्ताव पास गुए।
महाराष्ट्र विधानसभा के डिप्टी स्पीकर नरहरि जिरवाल के खिलाफ एक बार फिर अविश्वास प्रस्ताव पेश किया गया है। इस बार यह भौतिक प्रस्ताव है। दरअसल पहले वाले अविश्वास प्रस्ताव को यह कहते हुए उनके कार्यालय द्वारा खारिज कर दिया गया था कि यह एक रैंडम ईमेल के माध्यम से भेजा गया है। इसके अलावा उस पर कोई मूल हस्ताक्षर भी नहीं थे।
महाराष्ट्र में जारी संकट के बीच राजधानी मुंबई में पुलिस ने धारा 144 लगा कर दी है। इससे पहले शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे के गढ़ ठाणे में धारा 144 लागू की गई थी। जबकि ठाणे में स्थित शिंदे के आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वो इस समय 40 से ज्यादा विधायकों के साथ गुवाहाटी के रैडिसन ब्लू होटल में ठहरे हुए हैं।
'Shiv Sena Balasaheb' new group formed by Eknath Shinde camp: Former MoS Home and rebel MLA Deepak Kesarkar to ANI
— ANI (@ANI) June 25, 2022
(File photo) pic.twitter.com/nMOm6UFj7b
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री व शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को एक और झटका देते हुए एकनाथ शिंदे खेमे ने 'शिवसेना बालासाहेब' नाम से नया समूह गठित किया है। इसकी जानकारी महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री और बागी विधायक दीपक केसरकर ने दी है।
तानाजी सावंत के कार्यालय में राजनीतिक संकट और तोड़फोड़ के बीच, पुणे पुलिस ने अलर्ट जारी किया और सभी पुलिस स्टेशनों को शहर में शिवसेना नेताओं से संबंधित कार्यालयों में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कहा: पुणे पुलिस पीआरओ#MaharashtraPoliticalCrisis
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 25, 2022
मुंबई पुलिस ने हाई अलर्ट जारी किया है और सभी पुलिस थानों से शहर के सभी राजनीतिक कार्यालयों में सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा है। साथ ही यह निर्देश दिया है कि अधिकारी स्तर के पुलिसकर्मी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक राजनीतिक कार्यालय का दौरा करें।
पुणे शहर प्रमुख (शिवसेना) संजय मोरे ने कहा "हमारी पार्टी के कार्यकर्ता ने तानाजी सावंत के कार्यालय में तोड़फोड़ की। प्रमुख उद्धव ठाकरे को परेशान करने वाले सभी देशद्रोही और बागी विधायकों को इस प्रकार की कार्रवाई का सामना करना होगा। उनके कार्यालय पर भी हमला होगा, किसी को बख्शा नहीं जाएगा।"
#WATCH | Shiv Sena workers vandalise office of the party's MLA Tanaji Sawant in Balaji area of Katraj, Pune. Sawant is one of the rebel MLAs from the state and is currently camping in Guwahati, Assam. #MaharashtraPoliticalCrisis pic.twitter.com/LXRSLPxYJC
— ANI (@ANI) June 25, 2022
शिवसेना कार्यकर्ताओं ने पुणे में पार्टी विधायक तानाजी सावंत के कार्यालय में तोड़फोड़ की। सावंत राज्य के बागी विधायकों में से एक हैं और वर्तमान में गुवाहाटी में एकनाथ शिंदे के साथ डेरा डाले हुए हैं। बता दें कि आज सुबह ही शिवसेना नेता संजय राउत ने विद्रोही विधायकों को धमकी भरे लहजे में कहा था कि महाराष्ट्र के बाहर आप चील हैं। लेकिन लोगों का धैर्य कमजोर होता जा रहा है। अभी शिवसैनिक सड़कों पर नहीं उतरे हैं। ऐसा किया तो सड़कों पर आग लग जाएगी।
राजकीय आकसापोटी शिवसेनेच्या आमदारांचे संरक्षण मुख्यमंत्री आणि गृहमंत्री यांच्या आदेशाने काढून घेण्यात आले आहे. त्यांच्या व त्यांच्या कुटुंबीयांच्या संरक्षणाची जबाबदारी सरकारची आहे.#MVAisAntiShivsena pic.twitter.com/lX2qjVTxGM
— Eknath Shinde - एकनाथ शिंदे (@mieknathshinde) June 25, 2022
शिवसेना के बागी विधायक एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, महाराष्ट्र के गृह मंत्री, डीजीपी महाराष्ट्र को पत्र लिखकर 38 विधायकों (बागी) के परिवार के सदस्यों की सुरक्षा को दुर्भावनापूर्ण रूप से वापस लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और गृह मंत्री के आदेश पर शिवसेना विधायकों की सुरक्षा वापस ले ली गई है। उनकी और उनके परिवारों की सुरक्षा की जिम्मेदारी महाराष्ट्र सरकार की है।
शिवसेना में बगावत के बीच एकनाथ शिंदे के गढ़ ठाणे में हिंसा और कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए 30 जून तक निषेधाज्ञा लागू की गई है। इसके तहत जिले में लाठी, हथियार लेकर चलना, पोस्टर जलाना, पुतला जलाना पूरी तरह से प्रतिबंधित है। इसके अलावा, नारे लगाने या स्पीकर पर गाने बजाने की भी अनुमति नहीं है।
महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री और सीएम उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे शिवसेना में जारी राजनीतिक संकट के बीच आज शाम 6.30 बजे एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
शिवसेना ने आज दोपहर 1 बजे मुंबई के सेना भवन में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल होंगे। वहीँ, शिवसेना सांसद अरविंद सावंत ने बताया कि पार्टी बागी धड़े के 16 विधायकों को भी नोटिस जारी करेगी और उनसे सोमवार तक जवाब देने को कहेगी।
सबसे लोकप्रिय
शानदार खबरें
मल्टीमीडिया
Newsletters
Follow Us
Download Partika Apps
Group Sites
Top Categories
Trending Topics
Trending Stories
बड़ी खबरें