कोयंबटूर

100 फीसदी परीक्षा परिणाम का लक्ष्य तय करें नगर निगम के विद्यालय : श्रवण कुमार

नगर निगम के अधीन विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था बेहतरीन है। इसे और उत्कृष्ट बनाने के लिए हम सभी को प्रयास करने होंगे। प्रधानाचार्य परीक्षाओं में १०० प्रतिशत परिणाम के लक्ष्य को ध्यान में रख शिक्षण व्यवस्था तय करें।

कोयंबटूरOct 16, 2019 / 12:45 pm

Dilip

100 फीसदी परीक्षा परिणाम का लक्ष्य तय करें नगर निगम के विद्यालय : श्रवण कुमार

कोयम्बत्तूर. नगर निगम के अधीन विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था बेहतरीन है। इसे और उत्कृष्ट बनाने के लिए हम सभी को प्रयास करने होंगे। प्रधानाचार्य परीक्षाओं में १०० प्रतिशत परिणाम के लक्ष्य को ध्यान में रख शिक्षण व्यवस्था तय करें। यह बात मंगलवार को निगम आयुक्त श्रवण कुमार ने प्रधानाचार्यों के साथ समीक्षा बैठक में कही। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के सहयोग से लक्ष्य तय किया जा सकता है। अभी से तैयारी की जाए। स्कूलों में सफाई व्यवस्था के मामले में कोई समझौता नहीं होना चाहिए। निगम के पास सफाई कर्मियों और संसाधनों की कोई कमी नहीं है। छात्र-छात्राओं को रोगों से बचाव के बारे में बताएं। आयुक्त ने कहा कि किसी भी स्कूल में जल जमाव की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। सभी विद्यालयों में पुस्तकालय हैं। छात्र-छात्राओं को इसके अधिकाधिक उपयोग के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। सभी प्रधानाचार्य १०० फीसदी परिणाम हासिल करने के लिए योजना बनाएं। सलाह -सुझावों को एक-दूसरे के साथ बांटें। बैठक में उपायुक्त प्रसन्ना रामा स्वामी, जिला शिक्षा अधिकारी के पलनी भी मौजूद थे।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.