वकील ने बताया चिट्ठी में क्या है? पुलिस ने जिन पांच लोगों को गिरफ्तार किया है उनमें रोना जैकब विल्सन, सुधीर ढावले, सुरेंद्र गाडलिंग भी शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि यह पत्र विल्सन के दिल्ली के मुनिरका स्थित फ्लैट से बरामद किया गया है। पुलिस ने गुरुवार को पांचों को एक सेशन कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 14 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। अभियोजक पक्ष की वकील उज्ज्वला पवार के मुताबिक, चिट्ठी में लिखा है कि M-4 रायफल और हथियार खरीदने के लिए आठ करोड़ रुपए की जरूरत है। इससे पहले यह भी बात सामने आई थी कि बरामद पत्र सीपीआई (एम) से जुड़े मिलिंद तेलतुंबड़े ने भेजा था।
पत्र में मोदी को रोकने के लिए साजिश की बात यह पत्र काफी पहले लिखा गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पत्र में लिखा गया है, ‘मोदी 15 राज्यों में बीजेपी को स्थापित करने में सफल हुए हैं। यदि ऐसा ही रहा तो सभी मोर्चों पर पार्टी के लिए दिक्कत खड़ी हो जाएगी। कॉमरेड किसन और कुछ अन्य सीनियर कॉमरेड्स ने मोदी राज को खत्म करने के लिए कुछ मजबूत कदम सुझाए हैं। हम सभी राजीव गांधी जैसे हत्याकांड पर विचार कर रहे हैं। यह आत्मघाती जैसा मालूम होता है और इसकी भी अधिक संभावनाएं हैं कि हम असफल हो जाएं, लेकिन हमें लगता है कि पार्टी हमारे प्रस्ताव पर विचार करे। उन्हें रोड शो में टारगेट करना एक असरदार रणनीति हो सकती है। हमें लगता है कि पार्टी का अस्तित्व किसी भी त्याग से ऊपर है। बाकी अगले पत्र में।’
…ऐसी रही कांग्रेस की प्रतिक्रिया कांग्रेस ने इस चिट्ठी को प्रधानमंत्री की लोकप्रियता में गिरावट से जोड़ते हुए बयान दिया है। मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष संजय निरूपम ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘मैं ऐसा नहीं कह रहा हूं कि यह पूरी तरह झूठ है, लेकिन यह पीएम मोदी की पुरानी युक्ति है, जब से वह सीएम रहे हैं। जब भी उनकी लोकप्रियता में गिरावट आती है, उनकी हत्या की साजिश की खबरें आने लगती हैं। यह भी जांच होनी चाहिए कि इस बार इस खबर में कितनी सचाई है।’
हां मैं भाजपा के संपर्क में हूं और जॉइन भी कर सकता हूंः कर्नाटक कांग्रेस विधायक