scriptमहारैली में गरजीं ममताः त्याग का नाम है हिंदू, ईमान का नाम है मुसलमान | naqvi tonting on mamta banergee maharally all leaders are tired | Patrika News

महारैली में गरजीं ममताः त्याग का नाम है हिंदू, ईमान का नाम है मुसलमान

locationनई दिल्लीPublished: Jan 19, 2019 06:36:18 pm

ममता ने किया मंच पर पहुंचे नेताओं का स्वागत, ममता की महारैलीः यशवंत सिन्हा बोले- मोदी सरकार ने लोकतांत्रिक संस्था को बर्बाद किया। हार्दिक पटेल बोले- देश के बचान के लिए सब जुटे हैं।

ममता बनर्जी रैली

ममता

नई दिल्ली। कोलकाता में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की रैली में विपक्ष ने अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया। रैली में 22 से ज्यादा राजनीतिक दलों के नेताओं ने हिस्सा लिया और मंच पर आकर मोदी सरकार के खिलाफ बिगुल फूंका। ममता ने जब माइक संभाला तो भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर गरजीं। ममता ने कहा भाजपा की नीतियों के खिलाफ विपक्ष अब एकजुट है। मोदी सरकार को कितना ही कहे लेकिन देश में लोगों के अच्छे दिन नहीं आए। मोदी सरकार ने हिंदू-मुसलमान को लड़ाने का काम किया है। ममता ने कहा कि हिंदू का मतलब त्याग और ईमान का मतलब ईमान है। ममता ने कहा मोदी सरकार ने देश की सीबीआइ- ईडी समेत हर लोकतांत्रिक संस्था को बर्बाद किया।
शत्रुघ्न सिन्हाः

खास बात यह रही कि इस रैली में भाजपा के बागी नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने भी अपने तल्ख तेवर दिखाए। शत्रुघ्न सिन्हा ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि अगर देश में चल बोलना बगावत की श्रेणी में आता है तो हां मैं बागी हूं। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि यह समय एक होना है. मतभेद हो सकता है लेकिन मनभेद नहीं होना चाहिए।
तेजस्वी यादवः भाजपा भगाओ-देश बचाओ

ममता की रैली में विरोधियों की एकजुटता ने बड़ा संदेश दे दिया है। इस मौके पर राजद नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने ये वक्त है देश से भाजपा भगाओ और देश बचाओ का। इसके लिए विपक्ष को सभी हित त्याग कर एकजुट होना होगा।
1.54 अरविंद केजरीवालः देश की राजनीति में आज ऐतिहासिक दिन। मोदी सरकार में देश का युवा नौकरी के लिए खा रहा ठोकरें। मोदी-शाह की जोड़ी ने पांच साल में देश का बेड़ागर्क किया। देश का किसान भाजपा से गुस्सा है। मोदी सरकार ने देश झूठ बोलकर वोट लिए। मोदी सरकार ने पाकिस्तान का सपना पूरा किया। मोदी सरकार ने एक दूसरे के दिलों में जहर भरने का काम किया। भाजपा हिंदू-मुस्लिम को एक दूसरे लड़ाने का काम कर रही। हर हाल में मोदी-शाह की जोड़ी को उखाड़ फेंकना है।
https://twitter.com/MamataOfficial?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/MamataOfficial?ref_src=twsrc%5Etfw
1.45 अखिलेश यादवः जो बात बंगाल से चलेगी वो पूरे देश में दिखाई देगी। इस ऐतिहासिक रैली के लिए ममता बनर्जी को बधाई। नए साल में नए प्रधानमंत्री आने से लोगों को होगी खुशी। एसपी-बीएसपी गठबंधन से देश में खुशी की लहर। मोदी ने नाम ने देश को निराश किया है।
1.01 फारुक अब्दुल्लाः देश के बचाने के लिए कुर्बानी देने को तैयार रहे विपक्ष, इस सरकार ने कश्मीरियों को तोड़ दिया है। मैं मुसलमान जरूर हूं, लेकिन मेरे अंदर एक सच्चा हिंदुस्तानी है। मोदी सरकार में EVM के जरिये चोरी और हेराफेरी की जाती है। इस मंच से मैं ये मांग करता हूं कि देश में लोकसभा चुनाव ईवीएम के जरिये न कराए जाएं। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर नाकाम सरकार।
12.42 अभिषेक मनुसिंघवीः जनता की यही पुकार, अब नहीं चाहिए मोदी सरकार

12.40 अभिषेक मनुसिंघवीः आज 22 पार्टियों का इंद्रधनुष बना है। अलग-अलग रंग होते हुए विपक्ष एक इंद्रधनुष की तरह।

12.34 अरुण शौरीः इतना झूठ बोलने वाली सरकार देश में इससे पहले कभी नहीं हुई। मोदी सरकार देश को बर्बाद करने की जिद पकड़ ली है।
12.32 यशवंत सिन्हाः मोदी को मुद्दा न बनाएं

12.30 यशवंत सिन्हाः मोदी सरकार के विरोध का मतलब मौजूदा समय में देशद्रोह माना जाता है।

12.26 यशवंत सिन्हाः मोदी सरकार ने देश की हर लोकतांत्रिक संस्था को किया बर्बाद, मेरा लक्ष्य ऐसी सोच वाली सरकार को हटाना है। ये लड़ाई एक व्यक्ति के खिलाफ नहीं बल्कि देश को बर्बाद करने वाली सोच के खिलाफ है।
11.59 हेमंत सोरनः भाजपा सरकार में निम्न तबके का हो रहा शोेषण। एकता और अखंडता देश की सबसे बड़ी ताकत

11.54 जिग्नेश मेवाणीः बुरे दौर से गुजर रहा देश, किसान मजदूर और गरीबों का मोदी सरकार में हो रहा है शोषण
11. 50 सुभाष चंद्र बोस लड़े थे गोरों से, हम लड़ेंगे चोरों से

11.48 हार्दिक पटेलः देश को बचाने के लिए संविधान को बचाने के लिए हम सब एक जुट हुए

11.45 ममता बनर्जी ने मंच पर पहुंचे नेताओं का किया स्वागत, बोलीं, एक घंटा पहले शुरू कर रहे हैं रैली
पश्चिम बंगाल में आज ममता का मेगा शो है। इस शो में शामिल होने के लिए कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में 20 से ज्यादा राजनीतिक दलों के नेता जुटे हैं। लेकिन इस बीच भाजपा ने ममता की इस रैली को लेकर बड़ा तंज कसा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि रैली में पहुंचने वाले सभी नेता थके और पिटे हुए पहलवान हैं। यही नहीं नकवी ने ममता की रैली के बहाने कर्नाटक में चल रहे घमासान को आड़े हाथों लिया।
https://twitter.com/hashtag/UnitedIndiaAtBrigade?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/ANI/status/1086510629568081920?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/ANI/status/1086489965553430528?ref_src=twsrc%5Etfw
उन्होंने कहा कि कर्नाटक का पहला गठबंधन ही टूटने की कगार पर है तो ममता की रैली का हाल आप समझ ही सकते हैं। उधर..फारुक अब्दुल्ला ने पलटवार करते हुए कहा है कि ममता की रैली में पूरा विपक्ष एक साथ खड़ा है जो दर्शाता है कि महागठबंधन एक जुट है। विपक्ष की एकता को देखकर भाजपा घबरा गई है यही वजह है कि नेता इस तरह के बयान दे रहे हैं।
https://twitter.com/hashtag/Kolkata?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
रैली से पहले विपक्षी दल के नेता बैठक कर रहे हैं। होटल ताज में हो रही इस बैठक में एचडी कुमारस्वामी, एचडी देवगौड़ा, फारूक अब्दुल्ला और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू शामिल हैं। वहीं, डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन ने ट्वीट कर कहा है कि कोलकाता रैली में भाग लेने वाले सभी नेताओं से मिलकर खुशी हुई। आज की जनसभा के लिए उत्साहित हूं, इससे भाजपा को एक मजबूत संदेश मिलेगा।
https://twitter.com/hashtag/UnitedIndiaAtBrigade?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
केजरीवाल और अखिलेश समेत कई दिग्गज पहुंचे
रैली में शामिल होने के लिए कई दिग्गज पहुंचे हैं। इनमें आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, नेशनल कॉन्फ्रेंस के उमर अब्दुल्ला समेत 20 दलों से ज्यादा नेता अपनी आमद दर्ज करवाएंगे। आपको बता दें कि तीसरे मोर्चे की इस कवायद को लेकर कांग्रेस की अगुवाई में आगे बढ़ रहे महागठबंधन को झटका लग सकता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो