सिद्धू ने भाजपा पर कसा तंज
आपको बता दें कि पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने शनिवार को रफाल सौदे को लेकर मोदी सरकार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के आर्मी चीफ से आधे सेंकेंड के लिए क्या गले लगा भाजपा वाले बौखला गए हैं। भाजपा वाले आरोप लगा रहे हैं कि सिद्धू के गले लगने से भारत की संप्रभुत्ता खतरे में पड़ गई है। उन्होंने आगे तंज कसते हुए कहा कि मैंने आधे सेकेंड के लिए पाक आर्मी चीफ को गले लगा लिया तो क्या रफाल डील कर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि देश का पैसा लेकर फरार होने वाले लोगों को भगाने में मदद करने वाली भाजपा हमसे सवाल पूछ रही है।
इमरान ने शरीफ पर कसा तंज, कहा- समय पर यू-टर्न नहीं लेने वाला असली नेता नहीं
पाक आर्मी चीफ से मिले थे सिद्धू
बता दें कि इससे पहले जब नवजोत सिंह सिद्धू इमरान खान के प्रधानमंत्री बनने पर उनके शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए पाकिस्तान गए थे। उस दौरान उन्होंने पाक आर्मी चीफ से गले भी मिले थे। इसको लेकर भाजपा कांग्रेस पर हमलावर है। भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस देश को तोड़ने वाली ताकतों के साथ खड़ी है। पाकिस्तान भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देता है और कांग्रेस हमेशा उसके साथ रहती है।