scriptएनसीपी नेता शरद पवार का दावा, महाराष्ट्र चुनाव में मुसलमानों ने नहीं दिया भाजपा को वोट | NCP leader Sharad Pawar reveals Muslims did not vote for BJP in Maharashtra Polls | Patrika News
राजनीति

एनसीपी नेता शरद पवार का दावा, महाराष्ट्र चुनाव में मुसलमानों ने नहीं दिया भाजपा को वोट

एनसीपी अल्पसंख्यक मोर्चे की बैैठक को कर रहे थे संबोधित।
कहा, मुसलमानों ने भाजपा को हराने वाली पार्टी को दिया वोट।
महाराष्ट्र का मौजूदा बदलाव उस वक्त उठाए गए कदम का नतीजा।

sharad pawar ncp

sharad pawar ncp

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के मुखिया शरद पवार ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि बीते वर्ष महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान मुसलमानों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पक्ष में मतदान नहीं किया था।
अभी-अभी आई बड़ी खबर, निर्भया केस के दोषियों का डेथ वारंट जारी करने वाले जज का कर दिया गया तबादला

दरअसल बृहस्पतिवार को शरद पवार और महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजीत पवार ने पार्टी दफ्तर में पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चे की बैठक को संबोधित किया।
https://twitter.com/ANI/status/1220262110216589314?ref_src=twsrc%5Etfw
इस दौरान एनसीपी के अल्पसंख्यक मोर्चे को संबोधित करते हुए शरद पवार ने कहा, “महाराष्ट्र चुनाव के दौरान मुसलमानों ने भाजपा के पक्ष में वोट नहीं डाला। उन्होंने (मुसलमानों ने) उन पार्टियों को वोट डाला जो भाजपा को हरा सकते थे। चुनाव के दौरान अल्पसंख्यकों ने फैसला किया कि किसे हराना है। प्रदेश में आज जो बदलाव हम देख रहे हैं, वो उसी वजह से आया है।”
आखिर क्यों बिगड़ गया भरी सभा में नाना पाटेकर का मूड? कहा- सब्जीवालों से मोलभाव मत करो

गौरतलब है कि बीते वर्ष नवंबर में एक माह से भी ज्यादा लंबे वक्त तक चले सियासी घमासान के बाद महाराष्ट्र विकास अघाड़ी गठबंधन सरकार का गठन हुआ था। शिवसेना, कांग्रेस और राकांपा ने गठबंधन करके प्रदेश में सरकार बनाई थी। प्रदेश में सर्वाधिक सीटें हासिल करने वाली भाजपा बहुमत साबित करने में नाकाम रही थी।

Home / Political / एनसीपी नेता शरद पवार का दावा, महाराष्ट्र चुनाव में मुसलमानों ने नहीं दिया भाजपा को वोट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो