scriptनीतीश कुमार ने हमें धोखा दिया: राहुल गांधी | Nitish Kumar cheated with us: Rahul Gandhi | Patrika News
राजनीति

नीतीश कुमार ने हमें धोखा दिया: राहुल गांधी

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने नीतीश पर जमकर निशाना साधा।

Jul 27, 2017 / 11:35 am

ghanendra singh

rahul gandhi

rahul gandhi

नई दिल्ली। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने नीतीश पर जमकर निशाना साधा। दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि व्यक्तिगत राजनीति के लिए नीतीश कुमार ने हमें धोखा दिया है। यह भारत की राजनीति में समस्या है। हमें पता था कि तीन-चार महीने से यह प्लानिंग चल रही थी। कोई सत्ता के लिए कुछ भी कर सकता है। वहीं राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा कि यह फैसला बिहार के हित में लिया गया है। वक्त आने पर सबको जवाब दिया जाएगा।



कांग्रेस को नहीं लगी इस्तीफे की भनक
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार शाम को इस्तीफा दे दिया। इस इस्तीफे के दौरान सबसे बड़ी बात यह निकल के सामने आई कि गठबंधन की सबसे अहम पार्टी कांग्रेस को इस बात का कोई अंदेशा ही नहीं था कि नीतीश इस्तीफा दे सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नीतीश कुमार ने इस्तीफा देने से पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी को जानकारी नहीं दी थी। नीतीश ने इस्तीफे की जानकारी सिर्फ कांग्रेस के बिहार प्रभारी सीपी जोशी को दी थी। जोशी ने उनको समझाने की कोशिश की लेकिन नीतीश नहीं माने।

दिल्ली में हुई थी राहुल-नीतीश की मुलाकात
गठबंधन बचाने के लिए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने इसी हफ्ते दिल्ली में नीतीश कुमार से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के दौरान दोनों के बीच 40 मिनट तक चर्चा हुई थी। नीतीश ने राहुल को भरोसा दिलाया था कि वे गठबंधन को नहीं तोड़ेंगे।

Home / Political / नीतीश कुमार ने हमें धोखा दिया: राहुल गांधी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो