scriptनीतीश का मोदी पर पलटवार, BJP को बताया ‘बड़का झूठा पार्टी’ | Nitish Kumar hits back on PM Modi, termed BJP as 'barka jhootha party' | Patrika News

नीतीश का मोदी पर पलटवार, BJP को बताया ‘बड़का झूठा पार्टी’

Published: Aug 10, 2015 10:05:00 am

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया पीएम मोदी पर पलटवार, भाजपा को बताया बड़का झूठा पार्टी

Nitish Kumar

Nitish Kumar

पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को गया में रैली कर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधा था। पीएम मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए जेडीयू को ‘जनता का दामन और उत्पीडऩ पार्टीÓ बताया था। इस पर सीएम नीतीश कुमार ने भाजपा पर पलटवार किया है। नीतीश ने भाजपा को ‘बड़का झूठा पार्टीÓ कहा है।

नीतीश ने पीएम मोदी व अन्य भाजपा नेताओं से चुनावी मैदान में मर्यादा में रहने के लिए भी कहा। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, अगर वे (भाजपा नेता) ऐसा नहीं करते हैं तो वे भी चुप चाप नहीं बैठेंगे और उन्हीं के अंदाज में जवाब देंगे। माना जा रहा है कि, पीएम मोदी की गया रैली के कुछ घंटों बाद ही नीतीश ने प्रधानमंत्री पर पलटवार करने के लिए ये प्रेस कॉन्फ्रेंस रखती थी।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को गया के गांधी मैदान से परिवर्तन रैली को संबांधित करते हुए कहा था कि जिस तरह पिछले 25 साल बीते अगर पांच साल और वैसे ही बीते तो बिहार बर्बाद हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीतिश कुमार और लालू प्रसाद यादव के गंठबंधन पर चुटकी लेते हुए कहा कि बिहार में जंगल राज पार्ट 2 आया तो बिहार बर्बाद हो जाएगा। लालू के चारा घोटाला मामले में जेल जाने पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि अब तो जंगल राज में जेल का अनुभव भी जुड़ गया है। मोदी ने जेडीयू को जनता का दमन और उत्पीडऩ बताया, जबकि आरजेडी को रोजाना जंगलराज का डर कहा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो