राजनीति

नीतीश कुमार की बढ़ी मुश्किल, आज सरकार के खिलाफ उपवास पर बैठ सकते हैं उपेंद्र कुशवाहा

नीतीश कुमार की बढ़ी मुश्किल, आज सरकार के खिलाफ उपवास पर बैठ सकते हैं उपेंद्र कुशवाहा

Dec 08, 2018 / 09:03 am

धीरज शर्मा

नीतीश कुमार की बढ़ी मुश्किल, आज सरकार के खिलाफ उपवास पर बैठ सकते हैं उपेंद्र कुशवाहा

नई दिल्ली। बिहार की राजनीति में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। जेडीयू और भाजपा गठबंधन की इस सरकार में लगातार कोई न कोई अड़चन खड़ी हो रही है। पहले चुनाव में सीटों को लेकर भाजपा और जेडीयू में तनातनी चलती रही तो अब केंद्रीय मंत्री और रालोसपा मुखिया उपेंद्र कुशवाह का नीतीश सरकार पर हमला प्रदेश की सियासत में भूचाल लाए हुए है। इसी कड़ी में एक नया मोड़ आ गया है। नरेंद्र मोदी सरकार में केद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी( रालोसपा) मुखिया उपेंद्र कुशवाहा इन दिनों एनडीए से नाराज चल रहे हैं ऐसे में वे आज यानी शनिवार को बिहार की नीतीश सरकार के खिलाफ उपवास पर बैठ सकते हैं। खुद पार्टी की तरफ से ऐसा दावा किया गया है।

नीतीश पर कुशवाह के बाद कैबिनेट मंत्री का भी हमला
नीतीश सरकार की तकलीफें जहां केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाह ने बढ़ा रखी है वहीं अपने कैबिनेट के मंत्री भी उनकी खिलाफत करने में जुट गए हैं। हाल में नीतीश कैबिनेट में भाजपा कोटे से पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार ने भी सीएम नीतीश पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को कोई बुलाने नहीं गया था, वो खुद भाजपा से गठबंधन के लिए आए थे। मंत्री के इस बयान के बाद गठबंधन के अंदर तनाव आना तय माना जा रहा है।
दरअसल, पर्यटन मंत्री से पत्रकारों ने उपेंद्र कुशवाहा के भाजपा को जुमला पार्टी कहने पर सवाल किया था। लेकिन प्रमोद कुमार ने कुशवाहा के बदले नीतीश कुमार पर ही हमला बोल दिया। उन्होंने कहा कि एक वक्त था जब नीतीश भी जुमला पार्टी कहते थे, लेकिन आज वो साथ हैं कोई बुलाने गया था क्या?
कुशवाह ने भरी हुंकार
बिहार एनडीए में सम्मानजनक सीट की मांग पर बीते करीब सवा महीने से नर्म-गर्म तेवर दिखा रहे उपेंद्र कुशवाहा ने गुरुवार को पहली बार भाजपा की खुलकर आलोचना की। भाजपा की आलोचना के साथ-साथ उन्होंने कहा कि चंपारण की धरती से हम संकल्प लेते हैं कि बिहार की निकम्मी सरकार को जितनी जल्दी हो सकेगा, उखाड़ने का काम करेंगे।

Hindi News / Political / नीतीश कुमार की बढ़ी मुश्किल, आज सरकार के खिलाफ उपवास पर बैठ सकते हैं उपेंद्र कुशवाहा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.