scriptनीतीश कुमार 20 नवंबर को लेंगे शपथ, बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री | Nitish Kumar to take oath as Bihar CM on 20th November | Patrika News

नीतीश कुमार 20 नवंबर को लेंगे शपथ, बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री

Published: Nov 15, 2015 08:47:00 am

बिहार चुनाव में महागठबंधन को दो तिहायी बहुमत से जीत दिलाने वाले नीतीश कुमार राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में  20 नवंबर को अपने मंत्रीमंडल के साथ शपथ लेंगे

Nitish Kumar

Nitish Kumar

पटना। बिहार चुनाव में महागठबंधन को दो तिहायी बहुमत से जीत दिलाने वाले नीतीश कुमार राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में अपने तीसरे कार्यकाल के लिए 20 नवंबर को अपने मंत्रीमंडल के साथ शपथ लेंगे।

नीतीश को महागठबंधन के विधायक दल का नेता चुन लिया गया है जिससे उनके मुख्यमंत्री बनने के रास्ते साफ हो गए हैं। राज्यपाल रामनाथ कोविंद से मुलाकात करने के बाद नीतीश ने बताया कि वे 20 नवंबर को दोपहर दो बजे गांधी मैदान में शपथ लेंगे।


राज्यपाल के साथ नीतीश की बैठक करीब 45 मिनट तक चली। बैठक खत्म होने के बाद नीतीश ने बताया कि महागठबंधन की तीनों पार्टियां जदयू, राजद और कांग्रेस उनके नयी कैबिनेट का हिस्सा होंगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि उनके साथ करीब 36 मंत्री शपथ ग्रहण करेंगे।
 
राज्यपाल से मुलाकात करते वक्त नीतीश के साथ लालू प्रसाद, जदयू अध्यक्ष शरद यादव, कांग्रेस महासचिव सी पी जोशी, जदयू महासचिव के सी त्यागी और जदयू, राजद और कांग्रेस के बिहार प्रदेश अध्यक्ष क्रमश: वशिष्ठ नारायण सिंह, रामचंद्र पुर्वे और अशोक चौधरी भी मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो