राजनीति

Delhi election : एनडीए की हार पर नीतीश बोले, जनता मालिक है

Delhi election में 63 सीट जीतकर तीन चौथाई बहुमत के साथ आप सत्ता में वापसी करती दिख रही है तो वहीं एनडीए को महज सात सीटें मिलती दिख रही है।

Feb 11, 2020 / 05:39 pm

Mazkoor

Nitish kumar delhi

नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi election) में आम आदमी पार्टी ने लगातार दूसरी बार प्रचंड बहुमत की ओर बढ़ चुकी है। परिणामों और रुझानों के अनुसार, वह 63 सीटों पर जीतती दिख रही है। वहीं आम आदमी पार्टी अपने दो सहयोगी दल जनता दल युनाइटेड और लोकजनशक्ति पार्टी के साथ चुनाव में उतरी थी। इस चुनाव में भाजपा सात सीटों पर जीतती दिखाई दे रही है तो वहीं लोकजनशक्ति पार्टी और नीतीश कुमार की जनता दल युनाइटेड दोनों को एक भी सीट नहीं मिली है। दिल्ली में भाजपा और उसक सहयोगी दलों की बुरी हार के बाद नीतीश कुमार का बयान आया है। उन्होंने सिर्फ तीन शब्दों में दिल्ली चुनाव में भाजपा और अपने दल की हार पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा- जनता मालिक है।

इसलिए है नीतीश की प्रतिक्रिया अहम

दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद अगला विधानसभा चुनाव बिहार में ही होना है। वहां भी नीतीश की पार्टी भारतीय जनता दल और लोक जनशक्ति पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। अभी ये तीनों दल बिहार की सत्ता में भागीदार हैं। इसलिए यह माना जा रहा है कि दिल्ली की राजनीति का सीधा असर बिहार में इस साल के अंत में होने वाले चुनाव परिणामों पर पड़ सकता है। यही कारण थ कि नीतीश कुमार खुद दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार में आए थे और पूर्वांचली मतदाता बहुल क्षेत्रों में एनडीए के पक्ष में प्रचार भी किया था। अब चुनाव परिणाम आने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तीन शब्दों में अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि जनता मालिक है।

नीतीश ने केजरीवाल को निशाने पर रखा था

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान अरविंद केजरीवाल को निशाने पर रखा था। उन्होंने संगम विहार में एनडीए की साझा रैली में आप सरकार पर निशाना साधते हुए पूछा था कि दिल्ली सरकार पांच सालों में किया क्या है? सड़क की हालत जर्जर क्यों है? स्वास्थ्य सेवा बदहाल क्यों हैं? उन्होंने कहा था कि केजरीवाल को दिल्ली की जिम्मेदारी मिली थी, लेकिन वह सिर्फ झूठ बोलते रहे।

मुफ्त नीति पर उठाया था सवाल

नीतीश कुमार ने दिल्ली सरकार की मुफ्त नीति पर सवाल उठाते हुए कहा था कहीं भी कुछ भी मुफ्त कर देने से भला नहीं होता। इसका लाभ जनता को नहीं मिलता है। अगर जनता की हालत ठीक करनी हो तो उनकी स्थिति में सुधार करना होता है। इसके अलावा अरविंद केजरीवाल के उस बयान के लिए भी उन्होंने आड़े हाथों लिया, जिसमें केजरीवाल ने बिहारियों पर कटाक्ष किया था। उन्होंने कहा था कि दिल्ली सबकी है और अब चुनाव परिणाम आने के बाद कहा है कि जनता मालिक है।

Hindi News / Political / Delhi election : एनडीए की हार पर नीतीश बोले, जनता मालिक है

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.