scriptआज का दिन राजनीति का नहीं, कल बात करेंगे: राहुल गांधी | No politics for today, Rahul Gandhi on Independence Day | Patrika News

आज का दिन राजनीति का नहीं, कल बात करेंगे: राहुल गांधी

Published: Aug 15, 2015 02:32:00 pm

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कहा- आज का दिन राजनीति का नहीं

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कहा है कि आज का दिन राजनीति का नहीं है। उनसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वतंत्रता दिवस के भाषण को लेकर टिप्पणी मांगी गई थी। राहुल ने कहा, ‘आज का दिन राजनीति का नहीं है। हम कल बात करेंगे।Ó वहीं सोनिया गांधी ने भी कुछ भी कहने से इनकार किया और पत्रकारों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।

एआईसीसी मुख्यालय पर राहुल और सोनिया तिरंगा फहराने के बाद पत्रकारों से बातचीत की। आपको बता दें कि पिछले कई दिनों से कांग्रेस मोदी सरकार पर ललितगेट और व्यापमं को लेकर लगातार हमला बोल रही है। विपक्ष के कड़े विरोध के चलते संसद का कार्य भी बाधित रहा है। देश आज 69वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लाल किले से दूसरी बार राष्ट्रीय ध्वज फहराया और देश को संबोधित किया।

उन्होंने कहा, सवा सौ करोड़ भारतीयों को आजादी की बधाई। यह कोई आम सवेरा नहीं, यह सवा सौ करोड़ भारतीयों के संकल्प का सवेरा है। भारत में विशालता और विविधता है तो सरलता और अनेकता भी है। देश की एकता हमारी पूंजी है। जातिवाद, संप्रदायवाद को पनपने नहीं देना चाहिए। हमारी एकता, भाईचारा और सरलता पर दाग नहीं लगना चाहिए। हम जो कुछ भी कर रहे हैं वह सवा सौ करोड़ की टीम इंडिया के कारण है।
independence-day-55ceef6ae336a_l.jpg” border=”0″>
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो