scriptकर्नाटक में सरकार पर फिर मंडराया खतरा, नाराज विधायकों को नहीं मना पाए राहुल गांधी | No Result of Rahul Gandhi Meeting With Angry MLAs in Karnataka | Patrika News

कर्नाटक में सरकार पर फिर मंडराया खतरा, नाराज विधायकों को नहीं मना पाए राहुल गांधी

locationनई दिल्लीPublished: Jun 10, 2018 09:36:36 am

Submitted by:

Kapil Tiwari

कर्नाटक में मंत्री ना बनाए जाने से कांग्रेस और जेडीएस के 15-20 विधायक नाराज चल रहे हैं, जो कि भाजपा के भी संपर्क में हैं।

Rahul Gandhi Karnataka

Rahul Gandhi Karnataka

नई दिल्ली। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद सरकार बनाने में जो खींचतान हुई थी, वैसा नजारा शायद ही अभी तक भारतीय राजनीति में देखने को मिला होगा। बड़ी पार्टी होने के बाद भी भाजपा कर्नाटक में सरकार बनाने में नाकामयाब रही और कांग्रेस ने जेडीएस के साथ मिलकर गठबंधन की सरकार बना ली, लेकिन अब सरकार गिरने का खतरा मंडरा रहा है। दरअसल, कांग्रेस और जेडीएस के कुछ विधायक कैबिनेट बनने के बाद से पार्टी से नाराज चल रहे हैं और ऐसा बताया जा रहा है कि वो लगातार भाजपा के भी संपर्क में हैं। वहीं शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी पार्टी के नाराज विधायकों को मनाने की कोशिश की, लेकिन खबर है कि वो मीटिंग सफल नहीं रही। ऐसे में कर्नाटक में एक बार फिर से सरकार पर खतरा मंडराने लगा है।
सीएम कुमारस्‍वामी की कुर्सी पर मंडराया खतरा, येदियुरप्‍पा के संपर्क में हैं कांग्रेस-जेडीएस विधायक

राहुल गांधी नहीं मना पाए नाराज विधायकों को
शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में नाराज विधायकों से मुलाकात की। बताया ये जा रहा है कि इस मीटिंग में कोई समाधान नहीं निकल सका। इस मीटिंग में राहुल गांधी के अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल, कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश राव और राज्य के मंत्री कृष्णा बी गौड़ा भी शामिल थे। बैठक के बाद गौड़ा ने कहा, ‘हम मतभेद दूर करने के प्रयास कर रहे हैं और अभी बातचीत चल रही है। अब तक कोई फैसला नहीं हुआ है, लेकिन जल्द समाधान निकाल लिया जाएगा। हमारी गठबंधन सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी।’
कर्नाटक : कांग्रेस के बाद अब जेडीएस मंत्री हुए बागी, कुमारस्‍वामी का बढ़ा संकट

कैबिनेट विस्तार से नाराज हैं विधायक
आपको बता दें कि कर्नाटक में मंत्रीमंडल विस्तार को लेकर एमबी पाटिल के नेतृत्व में पार्टी के कई विधायकों ने कांग्रेस अध्यक्ष के साथ चर्चा की। बताया जा रहा है कि नाराज विधायक मंत्री नहीं बनाए जाने से नाराज हैं। कर्नाटक की राजनीति में पिछले कुछ दिनों से नए-नए सियासी घटनाक्रम घट रहे हैं।
15-20 विधायक चल रहे हैं सरकार से नाराज
सरकार गठन के बाद से ही बीजेपी इस सरकार के कार्यकाल पूरा नहीं करने का दावा कर रही है। कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा ने भी कहा कि कांग्रेस के नाराज विधायक उनसे संपर्क में भी हैं। कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात के बाद पाटिल ने कहा कि कैबिनेट विस्तार को लेकर विधायकों में असंतोष है। नाराज चल रहे 15-20 विधायकों से चर्चा के बाद अगले कदम के बारे में हम फैसला लेंगे। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी छोड़ने जैसी कोई बात उनके दिमाग में नहीं है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो