scriptभाजपा से मुकाबले के लिए कांग्रेस लगाएगी राष्‍ट्रवाद की पाठशाला, सक्रिय होगा सेवा दल | now congresss sewa dal told about the real nationalism like rss | Patrika News

भाजपा से मुकाबले के लिए कांग्रेस लगाएगी राष्‍ट्रवाद की पाठशाला, सक्रिय होगा सेवा दल

locationनई दिल्लीPublished: Jun 10, 2018 07:41:07 pm

Submitted by:

Mazkoor

कांग्रेस अपने सेवा दल संगठन को पुनर्जीवित करने की तैयारी में है। इसके लिए उसका एक ब्लू्प्रिंट भी तैयार कर लिया गया है।

nationalism

भाजपा से मुकाबले के लिए कांग्रेस लगाएगी राष्‍ट्रवाद की पाठशाला, सक्रिय होगा सेवा दल

नई दिल्ली : कांग्रेस पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी से लड़ने के लिए उसी की तरह के हथियार तैयार करने का अब फैसला किया है। इसलिए वह राष्‍ट्रीय स्‍वयं सेवक संघ की तरह के अपने संगठन कांग्रेस सेवा दल का पुनर्गठन करने में काफी दिनों से लगा था, जो लगभग समय के साथ मृतप्राय हो गई थी। अब खबर है कि उसका ब्‍लू प्रिंट कर लिया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की स्वीकृति मिलते ही सेवा दल अपना कार्यक्रम लेकर गांव-गांव तक राष्‍ट्रवाद का अलख जगाएगा। संभावना है कि राहुल गांधी की मौजूदगी में इसे सोमवार को सार्वजनिक किया जाएगा।

संगठन में भी होगा बड़ा बदलाव
खबर है कि सेवा दल संगठन में भी बड़ा बदलाव होगा। इसके बाद वह हर महीने के आखिरी रविवार को एक हजार जिलों/शहरों में ‘ध्वज वंदन’ कार्यक्रम आयोजित करेगा। सेवा दल का ‘ध्वज वंदन’ कार्यक्रम महात्‍मा गांधी और पंडित जवाहर लाल नेहरू के सिद्धांतों व धर्मनिरपेक्षता, सहिष्णुता और बहुलतावादी विचारों पर आधारित राष्ट्रवाद पर होगा। इसकी जानकारी देते हुए सेवा दल के मुख्य संगठनकर्ता लालजी भाई देसाई ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में सेवा दल पहले की तरह सक्रिय नहीं रह गया था। वह सिर्फ कांग्रेस के कार्यक्रमों-आयोजनों के प्रबंधन तक सिमट कर रह गया था। अब इसे दोबारा मजबूत बनाने की कोशिश चल रही है। अब हमारा जोर राष्ट्रनिर्माण, राष्ट्रसेवा, संगठन निर्माण और पार्टी के मुख्य संगठन के साथ तालमेल बिठाकर काम करने पर होगा।

तीन महीने के भीतर लगेगा प्रशिक्षण शिविर
लालजी भाई देसाई ने जानकारी दी कि उनकी कोशिश है कि तीन महीने में देश के कई हिस्‍सों में इसका प्रशिक्षण शिविर लगाया जाए। इस सिलसिले में 11 जून को मणिपुर में इसका पहला प्रशिक्षण शिविर लगा रहे हैं। इस शिविर में पूर्वी क्षेत्र के सभी सेवा दल कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल होंगे।

फिलहाल 700 जिलों में सक्रिय है संगठन
देसाई ने बताया कि अभी देश के करीब 700 जिलों और शहरों में दल का संगठन है। इसमें 20 से लेकर 200 तक की संख्या में कार्यकर्ता हैं। सेवा दल की महिला इकाई पहले से सक्रिय है। अब हम युवा इकाई भी शुरू करने जा रहे हैं। इससे युवाओं को जोड़ने में मदद मिलेगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो