राजनीति

रोजा इफ्तार के जरिए यूपी की राजनीतिक नब्ज देखेंगे ओवैसी

AIMIM के राज्य संयोजन शौकत अली ने बताया कि अभी
फिलहाल दो शहरों में रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जा रहा है

Jul 06, 2015 / 02:21 pm

सुनील शर्मा

AIMIM chief Asaduddin Owaisi

लखनऊ। राजनीतिक द्यष्टि से देश के सबसे महत्वपूर्ण समझे जाने वाले उत्तर प्रदेश में आल इंडिया मजलिस-ए-एत्तिहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष और सांसद असाउद्दीन ओवैसी रोजा इफ्तार के जरिए अपनी पैठ बनाने की कोशिश में हैं। ओवैसी सोमवार को मेरठ में रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन कर रहे है, जबकि मंगलवार को आगरा में इफ्तार पार्टी आयोजित की गई है। एआईएमआईएम के राज्य संयोजन शौकत अली ने बताया कि अभी फिलहाल दो शहरों में रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जा रहा है, लेकिन इसे कई अन्य शहरों में भी आयोजित किया जाना है। इफ्तार पार्टी में शामिल होने के बाद ओवैसी पार्टी कार्यकताओं के साथ बैठक करेंगे।

ओवैसी को समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख मुलायम सिंह यादव का आलोचक माना जाता है। राजनीतिक प्रक्षकों का मानना है कि एआईएमआईएम विधानसभा चुनाव में सपा के मतों में से ंधमारी कर सकती है। उत्तर प्रदेश में मुस्लिम मतों को आमतौर पर सपा का समर्थक माना जाता है और ओवैसी भी इन्हीं मतों पर ज्यादा जोर दे रहे हैं। एआईएमआईएम का आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र की राजनीति में खासा दखल है। अब ओवैसी उत्तर प्रदेश में भी अपनी पैठ बनाने की जुगत में हैं।

उन्होंने आगरा, इलाहाबाद और आजमगढ में सभा करना चाही, लेकिन स्थानीय प्रशासन ने उन्हें इसकी अनुमति नहीं दी। इसके बाद उन्होंने धार्मिक कार्ड खेला और राज्य में इफ्तार पार्टी के जरिए राजनीतिक घुसपैठ बनाने की कोशिश शुरू की। इसी बीच, मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश चन्द्र दुबे ने बताया कि श्री ओवैसी के समर्थकों ने हापुड रोड पर कहीं इफ्तार पार्टी का आयोजन किया, लेकिन इसकी औपचारिक सूचना अभी तक नहीं दी गई है। जिला प्रशासन से अनुमति भी नहीं ली गई है। दुबे ने बताया कि परिस्थितियों पर नजर रखी जा रही है। प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की इस पर बैठक होने जा रही है। उसके बाद कोई निर्णय लिया जायेगा।

Home / Political / रोजा इफ्तार के जरिए यूपी की राजनीतिक नब्ज देखेंगे ओवैसी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.