scriptरफाल डील पर कांग्रेस का नया गेम, पीसी ने पीएम से पूछा- क्यों नहीं खरीदे 126 फाइटर | P Chidambaram asks PM Modi on Rafale Deal, why 126 not purchased | Patrika News

रफाल डील पर कांग्रेस का नया गेम, पीसी ने पीएम से पूछा- क्यों नहीं खरीदे 126 फाइटर

locationनई दिल्लीPublished: Dec 15, 2018 01:03:37 pm

रफाल डील पर कांग्रेस मोदी सरकार को घेेरने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रही। रफाल डील को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बीच कांग्रेस ने फिर से मोदी सरकार से सवाल पूछा है।

Rafale deal

रफाल विवाद: कांग्रेस ने फिर लगाया आरोप- पीएम मोदी ने सौदे के लिए जमकर की मनमानी

नई दिल्ली। रफाल डील पर कांग्रेस मोदी सरकार को घेेरने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रही। रफाल डील को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बीच कांग्रेस ने फिर से मोदी सरकार से सवाल पूछा है। इस बार पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने शनिवार सुबह ट्विटर पर पहला सवाल किया कि क्यों मौजूदा सरकार ने केवल 36 विमान ही खरीदे? अगर एनडीए सरकार को यह 9-20 फीसदी तक कम दामों पर मिल रहे हैं तो 126 फाइटर क्यों नहीं खरीदे गए।
दिलचस्प रहेगा आपके लिएः राफेल-रफाल, दस्सू-डेसॉल्ट, होलैंड-ओलांद, जानिए क्या हैं सही नाम

https://twitter.com/PChidambaram_IN/status/1073763838208528384?ref_src=twsrc%5Etfw
पी चिदंबरम ने शनिवार को फिर दूसरा ट्वीट किया, “वायुसेना का कहना है कि इसके लड़ाकू विमान की ताकत कम हो चुकी है और इसे कम से कम 7 स्क्वैडर्न यानी 126 फाइटर चाहिए। तो क्या सरकार ने केवल 2 स्क्वैडर्न (36 विमान) ही खरीदे?”
https://twitter.com/PChidambaram_IN/status/1073763943133306880?ref_src=twsrc%5Etfw
एक अन्य ट्वीट में चिदंबरम ने लिखा कि रफाल 126 विमान बेचने का प्रस्ताव दे रही है। वित्त मंत्री के मुताबिक दाम कम हैं। तो क्यों केवल 36 विमान खरीदे जाएं? क्या कोई इस रहस्य को दूर करेगा।? जब 126 का प्रस्ताव है तो केवल 36 खरीदने से सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा की गंभीरता के साथ समझौता किया है।
https://twitter.com/PChidambaram_IN/status/1073764198868381696?ref_src=twsrc%5Etfw
गौरतलब है कि रफाल डील को लेकर दायर याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी है। अदालत ने कहा था कि इस सौदे पर कोई संदेह नहीं किया जा सकता है। इसके बाद भाजपा ने कांग्रेस पर झूठ बोलने का आरोप लगाया था। भाजपा का कहना था कि कांग्रेस ने बेबुनियाद आरोप लगाए थे। राजनीतिक फायदे के लिए नागरिकों को गुमराह किया जा रहा है। स्थिति अब पूरी तरह साफ हो चुकी है कि कांग्रेस पार्टी के लगाए आरोप निराधार थे और उनमें कोई दम नहीं था। इस मामले में देश की सुरक्षा के साथ समझौता कांग्रेस ने किया।
वहीं, भाजपा के पलटवार के जवाब में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सामने आए। राहुल ने कहा कि पूरा देश समझता है कि चौकीदार चोर है। वह इसको साबित करके दिखाएंगे। वह दिखाएंगे कि देश का प्रधानमंत्री अनिल अंबानी का दोस्त है। उन्होंने अनिल अंबानी से चोरी करवाई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो