scriptP Nadda sent letter to 'LJP Ram Vilas' to attend NDA meeting | NDA की बैठक में शामिल होने के लिए JP नड्डा ने ‘लोजपा रामविलास’ को भेजा पत्र, चिराग से मिले नित्यानंद राय | Patrika News

NDA की बैठक में शामिल होने के लिए JP नड्डा ने ‘लोजपा रामविलास’ को भेजा पत्र, चिराग से मिले नित्यानंद राय

Published: Jul 15, 2023 11:27:20 am

Submitted by:

Prashant Tiwari

Loksabha 2024: लोकसभा चुनाव से पहले चिराग को अपने पाले में करने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष JP नड्डा ने 8 जुलाई को चिराग को पत्र लिखा है। इस बीच शुक्रवार की रात केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने दिल्ली में चिराग के घर पर जाकर मुलाकात की।

 p-nadda-sent-letter-to-ljp-ram-vilas-to-attend-nda-meeting

लोकसभा 2024 के चुनाव में जाने से पहले भाजपा अपने गठबंधन को मजबूत करना चाहती है। इसके लिए NDA के साथ गठबंधन में शामिल पार्टियों के साथ उसने 18 जुलाई को दिल्ली में बैठक बुलाई है। इसी बैठक में अब भाजपा ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष को पत्र भेजा है। इसके साथ ही उन्होंने अपने लिखे पत्र में उन्हें भाजपा का प्रमुख सहयोगी बताया है। वहीं, शुक्रवार की रात केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय एक हफ्ते के अंदर दूसरी बार दिल्ली में चिराग के घर पर जाकर मुलाकात की।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.