scriptपप्पू यादव का बड़ा ऐलान, ‘दुष्कर्मियों को जो मारेगा उसे दूंगा इतने लाख रुपए का इनाम’ | pappu yadav big announcement for rape accused | Patrika News

पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, ‘दुष्कर्मियों को जो मारेगा उसे दूंगा इतने लाख रुपए का इनाम’

locationनई दिल्लीPublished: Oct 17, 2018 01:34:30 pm

Submitted by:

Kaushlendra Pathak

जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने बड़ा ऐलान किया है।

pappu yadav

पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, ‘दुष्कर्मियों को जो मारेगा उसे दूंगा इतने लाख रुपए का इनाम’

नई दिल्ली। अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहनेवाले जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो और सांसद पप्पू यादव ने एक बार फिर सनसनीखेज बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति दुष्कर्मियों को मार देगा, उसे मैं इनाम दूंगा। उन्होंने कहा कि इनाम की रकम होगी पांच लाख रुपए।
पप्पू यादव ने की इनाम की घोषणा

कुमारखंड के खुर्दा में मीडिया से बात करते हुए सांसद ने कहा कि दुष्कर्म जैसी घिनौनी घटना को अंजाम देने वाले दरिंदों को जो भी मार देगा, उसे मैं पांच लाख रुपए दूंगा। उन्होंने कहा कि महिला के साथ दुष्कर्म की घटना होती है। घैलाढ़ थाना में प्राथमिकी दर्ज की जाती है, लेकिन कार्रवाई नहीं होती। शहर में 13 साल की छात्रा के साथ शिक्षक ने दुष्कर्म किया। आज तक आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो पाई। सासंद यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि कई नेताओं पर दुष्कर्म का आरोप लगा, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो पाई। अधिकारी और नेता के गठजोड़ से हर गुनाह पर पर्दा डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश और समाज में आए दिन दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है।
वहीं, गुजरात मामले पर पप्पू यादव ने कहा कि बिहारियों पर हो रहे हमले के बाद वे गुजरात गए थे और वहां उन्होंने उत्तर भारतीयों पर हमले को ‘सियासी खेल’ करार दिया था। पप्पू यादव ने कहा कि गुजरात की जिस बच्ची से दुष्कर्म की बात कही जा रही है, उसकी अभी तक मेडिकल रिपोर्ट नहीं आई है। आखिर उसे क्यों छुपाया गया? अगर दुष्कर्म हुआ तो स्पीडी ट्रायल हो? पप्पू यादव ने कहा था कि गुजरात में सियासी खेल चल रहा है। इस मामले में कुछ भी स्पष्ट नहीं हो रहा है। कई तथ्यों को छिपाया जा रहा है और सच्चाई सामने नहीं आ रही है। बता दें कि पप्पू यादव ने मांग की थी कि अगर यह सिर्फ बिहार और यूपी के लोगों को भगाने की साजिश थी तो इसकी जल्द जांच कर उजागर किया जाय।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो