scriptकांग्रेस का ‘सीक्रेट प्लान’ हुआ लीक, BJP ने बताया साजिश का भंडाफोड़ | Parliament session congress plan leak to stop work in parliament news in hindi | Patrika News

कांग्रेस का ‘सीक्रेट प्लान’ हुआ लीक, BJP ने बताया साजिश का भंडाफोड़

Published: Jul 19, 2017 10:26:00 pm

Submitted by:

Prashant Jha

कांग्रेस ने मानसून सत्र में सत्तापक्ष को घेरने के लिए 32 पन्ने का ये दस्तावेज अपने सांसदों को सौंपा है, जिससे संसद में सरकार को घेरा जाए। 

sonia gandhi

sonia gandhi

नई दिल्ली: संसद के मानसून के दौरान कांग्रेस के बड़े प्लान मेें सेंध लग गई है। कांग्रेस ने मानसून मेंं सरकार को
घेरने की तैयारी कर रखी थी। लेकिन कांग्रेस ने 40 पन्नों का एक डोजियर आउट हो गया। इस खुलासे के सामने आने के बाद बीजेपी ने कहा है कि कांग्रेस की साजिश का पर्दाफाश हुआ है। सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस का 40 पन्ने का डोजियर बीजेपी नेता संबित पात्रा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के खास प्लान का खुलासा हो गया है। कांग्रेस पार्टी संसद के मानसून को बाधित करने के लिए षड्‍यंत्र कर रही है। 


साजिश का पर्दाफाश हुआ
इसके साथ-साथ संबित पात्रा ने कांग्रेस के 32 पन्ने के डोजियर को भी सबके सामने रखा। बीजेपी नेता ने कहा कि कांग्रेस की साजिश का पर्दाफाश हो गया है। पात्रा ने कहा कि ये देश को आगे ले जा रही मोदी सरकार की रणनीति को पीछे धकेलने की कोशिश है। बीजेपी ने इसे संसद को ठप करने का डोजियर है। 

सांसदों को सौंपा था डोजियर
बता दें कि कांग्रेस के डोजियर में भीड़ की ओर से हिंसा, गोरक्षा के नाम पर मार-पीट, भारत और चीन के बीच विवाद, सीमा पर बढ़ते तनाव समेत कई मुद्दों को शामिल किया गया है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस ने मानसून में सत्तापक्ष को घेरने के लिए 32 पन्ने का ये दस्तावेज अपने सांसदों को सौंपा है, जिससे संसद में सरकार को घेरा जाए। इसके साथ-साथ संसद को भी ठप किया जा सके।

ये भी पढ़ें:-
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो