scriptडॉ. शिवकुमार स्वामी से मिले पाटिल | Patil met Dr. Shikkumar Swami | Patrika News
बैंगलोर

डॉ. शिवकुमार स्वामी से मिले पाटिल

तबीयत में तेजी से सुधार, कम हुआ फेफड़ों का संक्रमण

बैंगलोरJan 02, 2019 / 07:52 pm

Sanjay Kumar Kareer

shivakumar swami

डॉ. शिवकुमार स्वामी से मिले पाटिल

घबराने की कोई बात नहीं

बेंगलूरु. गृह मंत्री एमबी पाटिल ने मंगलवार को सिद्धगंगा मठ जाकर डॉ. शिवकुमार स्वामी से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। पाटिल ने कहा कि वे केवल उनके स्वास्थ्य की जानकारी और उनका आशीर्वाद लेने आए थे। चिकित्सकों ने उन्हें बताया कि तबीयत में तेजी से सुधार जारी है। फेफड़ों का संक्रमण कम हुआ है। घबराने की कोई बात नहीं है।

कर्नाटक सर्कल के मुख्य महाप्रबंधक बने मिश्रा
बेंगलूरु. सुशील के. मिश्रा को भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के कर्नाटक सर्कल का मुख्य महाप्रबंधक नियुक्त किया गया है। भारतीय दूरसंचार सेवा के वर्ष 1984 के बैच के वरिष्ठ अधिकारी मिश्रा ने आर. मणि की सेवानिवृत्ति के बाद सोमवार को कार्यभार संभाला। मिश्रा ने बताया कि लैंडलाइन, मोबाइल, ब्रॉडबैंड और ऑप्टिकल फाइबर आदि सेवाओं को बेहतर करना उनकी प्राथमिकता है। इंटरनेट प्रोटोकॉल प्रौद्योगिकी, प्रसारण और मोबइल नेटवर्क के विस्तार को भी और बेहतर करने का लक्ष्य है।

श्रावकों ने लिया साध्वी से आशीर्वाद
बेंगलूरु. आंधप्रदेश के कालहस्ती में विराजित साध्वी डॉ कुमुदलता आदि ठाणा 4 के दर्शन कर बेंगलूरु के श्रावकों केसरीमल बुरड़, धर्मेंद्र मरलेचा, शांतिलाल लोढ़ा, अशोक धोका, गुलाबचंद पगारिया, जसवंत गन्ना, मिश्रीमल कटारिया, जंबू दुग्गड़, चेतन दरड़ा, नेमीचंद दलाल, राजेश गोलेछा, अनिल कोठारी, जसवंत छाजेड़, निर्मल, माणक लुणावत आदि ने उनसे आशीर्वाद लिया। साध्वी मंडल का आगामी चातुर्मास बेंगलूरु में होगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो