scriptबिहार: भाजपा एमएलसी सूरज नंदन कुशवाहा का निधन, पार्टी में दौड़ी शोक की लहर | Patna: BJP leader and MLC Suraj Nandan Kushwaha passes away | Patrika News

बिहार: भाजपा एमएलसी सूरज नंदन कुशवाहा का निधन, पार्टी में दौड़ी शोक की लहर

locationनई दिल्लीPublished: Dec 29, 2018 09:46:52 am

Submitted by:

Mohit sharma

भाजपा के विधान पारिषद सदस्य डॉ. सूरज नंदन कुशवाहा का ह्रदयगति रुक जाने से निधन हो गया।

news

बिहार: भाजपा एमएलसी सूरज नंदन कुशवाहा का निधन, पार्टी में दौड़ी शोक की लहर

नई दिल्ली। भाजपा के विधान पारिषद सदस्य डॉ. सूरज नंदन कुशवाहा का ह्रदयगति रुक जाने से निधन हो गया। जानकारी के अनुसार शनिवार को सुबह करीब 3 बजे बजे डॉ. कुशवाहा को सीने में तेज दर्द हुआ, जिसके बाद उनको तुरंत साई हॉस्पिटल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने तुरंत उनका इलाज शुरू कर दिया और उनको जीवन रक्षक प्रणाली की सपोर्ट दी गई, लेकिन कोई राहत न मिलने पर कुशवाहा को वहां से मगध हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया गया। यहां डॉक्टरों के पूरे प्रयास के बावजूद इसके उनको बचाया नहीं जा सका।

भाजपा में शोक की लहर दौड़ गई

वहीं, सुबह-सुबह दिग्गज नेता कुशवाहा के निधन की खबर मिलने से पूरी भाजपा में शोक की लहर दौड़ गई। कुशवाहा के निधन की सूचना सबसे पहले स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने दी। भाजपा नेता की खबर लगते राजनीतिक व प्रदेश की जानमानी हस्तियों को उनके घर पर तांता लग गया। निधन की खबर मिलते ही प्रदेश भाजपा के कई नेता पटना सिटी स्थित उनके आवास पर गए और परिजनों को सांत्वना दी।

दिल्ली बुराड़ी केस: हटा दिए गए घर की दीवार में निकले 11 पाइप, 11 लोगों की हुई थी मौत

डॉ. कुशवाहा के निधन पर शोक व्यक्त किया

वहीं, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी व भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय समेत पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डॉ. कुशवाहा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। आपको बता दें कि विधान पार्षद बनने से पहले डॉ. कुशवाहा प्रदेश भाजपा के महामंत्री थे। सुलझे हुए मिलनसार राजनेता के तौर पर उन्होंने अपनी छवि बनाई थी। मृदुभाषी स्वभाव वाले सूरज नंदन कुशवाहा काफी संयमित राजनेता के तौर पर जाने जाते थे।

 

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो