scriptNAMO9 Contest : जनता के सबसे चहेते मंत्री रहे पीयूष गोयल, 71 फीसदी लोगों ने किया पसंद | piyush goel became first choice in cabinet ministery of narendra modi | Patrika News

NAMO9 Contest : जनता के सबसे चहेते मंत्री रहे पीयूष गोयल, 71 फीसदी लोगों ने किया पसंद

Published: May 31, 2019 05:56:22 pm

Submitted by:

Shivani Sharma

पत्रिका फ्लैशबैग Namo9 कॉन्टेस्ट में प्रतिभागियों ने जबरदस्त उत्साह के साथ भाग लिया
पीयूष गोयल को अब तक सबसे ज्यादा वोट मिले हैं
इसके अलावा सबसे दिलचस्प बात यह है कि पीयूष गोयल को सभी विभागों के लिए वोटिंग की गई है

piyush goel

NAMO9 Contest : जनता के सबसे चहेते मंत्री रहे पीयूष गोयल, 71 फीसदी लोगों ने किया पसंद

नई दिल्ली। पत्रिका फ्लैशबैग Namo9 कॉन्टेस्ट में प्रतिभागियों ने जबरदस्त उत्साह के साथ भाग लिया। इस कॉन्टेस्ट की वोटिंग खत्म होने के बाद लोगों के वोटिंग के अनुसार पीयूष गोयल जनता की पहली पसंद बनकर सामने आए हैं। पीयूष गोयल को अब तक सबसे ज्यादा वोट मिले हैं। इसके अलावा सबसे दिलचस्प बात यह है कि पीयूष गोयल को सभी विभागों के लिए वोटिंग की गई है। नमो9 कॉन्टेस्ट में 1 लाख से भी अधिक लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। पीएम मोदी के मंत्रिमंडल में भी कई ऐसे प्रमुख मंत्रियों को जगह मिली है, जिन्हें नमो9 कॉन्टेस्ट के जरिए भाग लेने वाले लोगों ने चुना था।


पीयूष गोयल बने जनता की पहली पसंद

आपको बता दें कि शुक्रवार सुबह को मोदी के नौरत्नों के नामों की घोषणा की है, जिसके बाद पीयूष गोयल को एक बार फिर रेल मंत्रालय का कार्यभार दिया गया है। पत्रिका के नमो9 कॉन्टेस्ट में 42 फीसदी लोगों ने पीयूष गोयल को रेलमंत्री के रुप में पसंद किया है। इस कॉन्टेस्ट में भाग लेने वाले लोगों का मानना था कि पीयूष गोयल को एक बार फिर रेल मंत्री बनना चाहिए। हालांकि इस रेस में पहले नितिन गडकरी का नाम भी सामने आ रहा था।

piyush goel
रेल मंत्रालय संभालेंगे पीयूष गोयल

पीएम मोदी के पहले कार्यकाल में सबसे पहले यह कार्यभार सुरेश प्रभु को दिया गया था, लेकिन बाद में किन्ही कारण से पीयूष गोयल को यह मंत्रालय सौंप दिया गया था और पीयूष गोयल ने आज देश की जनता के भरोसे को जीत लिया है। मोदी सरकार की दूसरी इनिंग में भी पीयूष गोयल को यह विभाग सौंपा गया है।
piyush goel
71 फीसदी लोगों ने किया पसंद

इस कॉन्टेस्ट के बाद एक औऱ बात सामने आई है कि पीयूष गोयल अकेले ऐसे मंत्री हैं, जिनको सभी विभागों के लिए वोट मिले हैं। आज के समय में जनता का भरोसा पीयूष गोयल पर बढ़ता ही जा रहा है। कैबिनेट मंत्रियों में इनका नाम सबसे ऊपर है। इसके बाद अमित शाह और राजनाथ सिंह को जनता ने पसंद किया है। इसके अलावा सबसे ज्यादा वोटिंग भी पीयूष गोयल को ही मिली है। आपको बता दें कि सिर्फ पीयूष गोयल को 71 फीसदी लोगों ने पसंद किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो