script‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ पर राहुल गांधी ने उठाई अंगुली तो भड़क गए रेल मंत्री पीयूष गोयल | piyush goyal fire on rahul gandhi to comment over make in india scheme | Patrika News

‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ पर राहुल गांधी ने उठाई अंगुली तो भड़क गए रेल मंत्री पीयूष गोयल

locationनई दिल्लीPublished: Feb 17, 2019 11:58:22 am

वंदे भारत पर राहुल गांधी ने उठाई अंगुली तो भड़क गए रेल मंत्री पीयूष गोयल

piyush goyal

वंदे भारत पर राहुल गांधी ने उठाई अंगुली तो भड़क गए रेल मंत्री पीयूष गोयल

नई दिल्ली। पूरा देश इस वक्त सीआरपीएफ के जवानों की शहादत के गम में डूबा है। ऐसे में राजनीतिक दलों को एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। दरअसल इस बार कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपने ट्वीट की वजह से भाजपा के निशाने पर हैं। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने राहुल को ट्वीट के चलते आड़े हाथों लिया है। रेल मंत्री ने कहा है कि यह काफी शर्म की बात है जो देश के इंजीनियरों, टेक्निशियन और मजबदूरों की मेहनत और प्रतिभा पर सवाल उठाया जा रहा है।
आपको बता दें कि राहुल गांधी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा था कि मेक इन इंडिया पर फिर से विचार करने की जरूरत है। दरअसल राहुल गांधी ने ये तंज दो दिन पहले शुरू हुई वंदे भारत एक्सप्रेस के ब्रेकडाउन को लेकर कसा था।
https://twitter.com/PiyushGoyal/status/1096826555714752512?ref_src=twsrc%5Etfw
राहुल गांधी के ट्वीट के जवाब में रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘यह कितनी शर्म की बात है जो आपने (राहुल गांधी) भारतीय इंजीनियरों, टेक्निशियन और श्रमिकों के कठिन परिश्रम और उनकी प्रतिभा पर सवाल खड़ा किया। इस मानसिकता को फिर से दुरुस्त करने की जरूरत है। ‘मेक इन इंडिया’ करोड़ों भारतीयों की कामयाबी और उनकी जिंदगी का हिस्सा है। आपके परिवार को 60 साल सोचने के लिए मिला, क्या वह काफी नहीं था?’

आपको बता दें कि शुक्रवार को देश की पहली बिना इंजन वाली हाईटेक सेमी हाई स्पीड ट्रेन ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ वाराणसी से दिल्ली लौटते समय शनिवार को रास्ते में रुक गई थी, जिसे ‘ब्रेकडाउन’ बोला गया। भाजपा जिस ट्रेन को लेकर लंबे से समय दंभ भर रही थी वो 12 घंटे में ही फेल हो गई। लिहाजा कांग्रेस ने को बैठे बैठाए एक मुद्दा मिला। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस मौके को न गंवाते हुए मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी मेक इन इंडिया योजना पर सवाल खड़े किए

https://twitter.com/RahulGandhi/status/1096805701954031617?ref_src=twsrc%5Etfw
राहुल गांधी ने भी ट्वीट किया और लिखा कि ‘मोदी जी, मुझे लगता है कि मेक इन इंडिया पर गंभीरता से पुनर्विचार करने की जरूरत है। ज्यादातर लोग महसूस करते हैं यह विफल हो चुका है।’ उन्होंने कहा, ‘मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि हम कांग्रेस में इस बारे में बहुत गहराई से विचार कर रहे हैं कि इसे कैसे किया जाएगा। आपको बता दें कि वंदे भारत एक्सप्रेस फिलहाल ट्रायल रन पर है और आम लोगों के लिए इसे 17 फरवरी से खोला जाएगा।

ट्रेंडिंग वीडियो