script

गुजरात जीत के बाद अमित शाह का बयान, कहा- PM के लिए इस्तेमाल ओछे शब्दों का जवाब

locationनई दिल्लीPublished: Dec 18, 2017 06:29:34 pm

Submitted by:

Mohit sharma

अमित शाह ने खुद और पार्टी की ओर से दोनों राज्य की जनता का आभार जताया है।

Amit shah

नई दिल्ली। गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 के लिए काउंटिंग जारी है। रूझान बीजेपी के पक्ष में आते दिखाई दे रहे हैं। वहीं कांग्रेस को दोनों ही राज्यों में बड़ा झटका लगा है, जिसके बाद एक समय में देश की सबसे बड़ी पार्टी कही जाने वाले कांग्रेस सिमट कर केवल चार राज्यों तक ही रह गई है। चुनावी रुझान आने के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। वहीं बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करने पार्टी कार्यालय पहुंच गए हैं। यहां पर अमित शाह मीडिया कर्मियों से मुखातिब हो रहे हैं। अमित शाह ने खुद और पार्टी की ओर से दोनों राज्य की जनता का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि वहां के लोगों पीएम मोदी की नीतियों में विश्वास जताया है। उन्होंने इसे बीजेपी के लिए आनंद का दिन बताया। अमित शाह ने कहा कि गुजरात ने जातिवाद के प्रयास को विफल किया। यह जातिवाद और तुष्टिकरण पर विकास की जीत। पीएम मोदी की अगुवाई में लोकतंत्र करवट बदल रहा है। मुद्दा भटकाने में कांग्रेस की हार हुई। 70 साल बाद लोकतंत्र में बड़ा बदलाव। ये जीत प्रधानमंत्री की नीतियों की जीत है। बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि जातिवाद के प्रचार के बावजूद एक प्रतिशत वोट बढ़ा। आगामी चार राज्यों में चुनाव भी जीतेंगे। दोनों राज्यों की जनता का अभिनंदन। चुनाव में प्रचार नीचे स्तर तक गया। पीएम के लिए ओछे शब्दों का इस्तेमाल किया गया। बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि गुजरात में हम आराम से जीते हैं। उन्होंने कहा कि इतने निचले स्तर का प्रचार कभी नहीं देखा। 2019 में जनता फिर से आशीर्वाद देगी। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कह कि जीत के लिए जातिवाद को भड़काया गया, लेकिन जो विकास करेगा उसी को जीत मिलेगी। अमित शाह ने कहा कि हिमाचल में दो तिहाई बहुमत मिला है। 8 प्रतिशत का अंतर कांटे की टक्कर नहीं होता।

 

https://twitter.com/hashtag/ElectionResults?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

मोदी ने बताया विकास की जीत

वहीं दोनों राज्यों में मिली जीत के बाद पीएम मोदी का पहला बयान सामने आया है। मोदी ने इसे कांग्रेस की हार, अधर्मी की हार बताया है। उन्होंने इसके साथ ही जीता विकास, जीता गुजरात भी बताया है। मोदी ने एक टवीट कर कहा कि गुजरात में विकास की जीत हुई है। पीएम ने गुजरात और हिमाचल की जनता को नमन किया है। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। पीाएम ने लोगों को बीजेपी में विश्वास बनाए रखने के लिए धन्यवाद दिया। दोनों राज्यों में जीत को उन्होंने सुशासन की राजनीति को जनता का समर्थन और कहा कि दोनों राज्यों के विकास में जी जान लगा देंगे।

https://twitter.com/ANI/status/942696746903150593?ref_src=twsrc%5Etfw

नीतीश कुमार ने दी बधाई

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को गुजरात एवं हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को फोन पर बधाई दी। इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने ट्वीट करके भी प्रधानमंत्री को बधाई दी। अपने ट्वीट में नीतीश कुमार ने लिखा, “गुजरात एवं हिमाचल प्रदेश विधान सभा चुनावों में जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी एवं भारतीय जनता पार्टी को बधाई। गुजरात में जीत का दावा करने वाली कांग्रेस हिमाचल में भी हार गई है। गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों में भाजपा को स्पष्ट बढ़त मिलती दिख रही है। तमाम दावों के बीच जनता दल (युनाइटेड) के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने पूर्व में ही गुजरात में भाजपा की जीत की भविष्यवाणी की थी। उल्लेखनीय है कि जद(यू), भाजपा के साथ मिलकर बिहार में सरकार चला रही है। मोदी ने एक ट्वीट कर कहा कि गुजरात में विकास की जीत हुई है। चुनावी रुझान आने के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है।

ट्रेंडिंग वीडियो