scriptहैप्पी बर्थडे मोदी: 68 साल के हुए प्रधानमंत्री, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दी शुभकामनाएं | PM Modi birthday updates: kejriwal and many leaders wishes | Patrika News

हैप्पी बर्थडे मोदी: 68 साल के हुए प्रधानमंत्री, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दी शुभकामनाएं

locationनई दिल्लीPublished: Sep 17, 2018 12:43:49 pm

Submitted by:

Prashant Jha

पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने वालों का सिलसिला सुबह से ही जारी है।

pm modi birthday

हैप्पी बर्थडे मोदी: 68 साल के हुए प्रधानमंत्री, सीएम केजरीवाल ने शुभकामनाएं दी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 68 साल के हो गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वड़नगर में हुआ था। पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने वालों का सिलसिला सुबह से ही जारी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और स्वस्थ और दीर्घायु होने की कामना की। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी।

 

https://twitter.com/narendramodi?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/narendramodi?ref_src=twsrc%5Etfw
वहीं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पीएम के जन्मदिन पर बधाई दी और शतायु होने की कामना की। भारतीय जनता पार्टी ने भी नमो एप के जरिए पीएम को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
https://twitter.com/narendramodi?ref_src=twsrc%5Etfw

नेताओं ने दी शुभकामनाएं

वहीं वित्त मंत्री अरुण जेटली ने पीएम के बर्थडे पर शुभकामनाएं दी। जेटली ने ट्वीट कर कहा कि मजबूत नेतृत्वकर्ता और दुनिया के मशहूर प्रधान मंत्री को अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं देते हैं। वहीं बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं दी।

https://twitter.com/narendramodi?ref_src=twsrc%5Etfw

वाराणसी दौरे पर पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जन्मदिन के मौके पर वाराणासी दौरे पर रहेंगे। यहां वह कई विकास कार्यों की आधारशिला और लोकार्पण करेंगे। काशी दौरे के दौरान पीएम मोदी बच्चों से भी मुलाकात करेंगे। पीएम मोदी के जन्मदिन पर अमूल डेयरी ने खास तरीके से शुभकामनाएं दी है। कॉर्टून बनाकर अमूल ने पीएम के जन्मदिन को सिलिब्रेट किया है।

 

https://twitter.com/hashtag/Amul?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

गुजरात में मनाया था 67वां जन्मदिन

गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी ने पिछले साल यानी 2017 में पीएम मोदी के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाया था। पार्टी नेताओं ने देशभर में मेडिकल कैंप, ब्लड डोनेशन और स्वच्छा अभियान चलाया था। पीएम मोदी पिछले साल सबसे पहले अपनी मां का आशीर्वाद लिया और फिर उन्होंने सरदार सरोवर बांध का उद्धाटन किया।

66वें जन्‍मदिन पर आदिवासियों को दी थी बड़ी सौगात

पीएम मोदी ने 66वां जन्‍मदिन गुजरात के नवसारी में आदिवासियों के बीच मनाया। इस दौरान उन्होंने गुजरात के सूखा प्रभावित क्षेत्र में पेयजल और सिंचाई परियोजनाओं का उद्घाटन किया था।

पीएम मोदी ने यहां मनाया था 65वां जन्‍मदिन

पीएम 65वें जन्‍मदिवस पर अपने गृह राज्‍य गुजरात नहीं गए थे। उस दिन पीएम मोदी ने राजपथ पहुंचकर 1965 के भारत-पाक युद्ध के 50 साल पूरे होने के मौके पर चल रही शौर्यांजलि प्रदर्शनी में हिस्सा लिया था।

64वें जन्‍मदिन पर चीनी राष्ट्रपति से की थी मुलाकात

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने 64वें दिन की शुरुआत मां हीरा बेन का आशीर्वाद लेकर की थी। मां ने भी मोदी को जन्मदिन पर उपहार दिया। मोदी ने अपने जन्मदिन पर भगवा रंग का कुर्ता पहना था। दोपहर के बाद अहमदाबाद में मोदी ने चीनी राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग की मेहमाननवाजी की थी।

ट्रेंडिंग वीडियो