scriptपीएम मोदी ने की कांग्रेस नेता शहजाद की तारीफ, कहा- कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में हो रही हेराफेरी | pm modi praised congress leader shahjad | Patrika News

पीएम मोदी ने की कांग्रेस नेता शहजाद की तारीफ, कहा- कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में हो रही हेराफेरी

locationनई दिल्लीPublished: Dec 03, 2017 04:51:30 pm

Submitted by:

ashutosh tiwari

पीएम मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव को लेकर गांधी परिवार पर निशाना साधा।

Narendra Modi,BJP,shahjad ponawala
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को गुजरात के सुरेंद्रनगर में रैली की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव को लेकर गांधी परिवार पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने मंच से लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस पार्टी में आतंरिक स्तर पर स्वतंत्रता नहीं है वो पार्टी जनता के लिए कैसे काम कर सकती है। उन्होंने कांग्रेस नेता शहजाद पूनावाल की तरीफ करते हुए कहा कि शहजाद आपने बहुत ही हिम्मत का काम किया है, लेकिन अफसोस है कि कांग्रेस में हमेशा से यही होता आ रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि शहजाद ने कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में होने वाली हेराफेरी का खुलासा किया है। कांग्रेस ने शहजाद की आवाज को दबाने की कोशिश की और उनको सोशल मीडिया ग्रुप से हटा दिया।
शहजाद ने पीएम मोदी को दिया धन्यवाद
वहीं दूसरी ओर पीएम मोदी की टिप्पणी के बाद कांग्रेस नेता शहजाद पूनावाला ने ट्वीट कर पीएम मोदी को शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि डायनेस्टी पॉलिटिक्स के खिलाफ मैं अपनी लड़ाई जारी रखूंगा। खामोश कराने वालों की कोशिशों के आगे मैं नहीं झुंकुंगा।
https://twitter.com/PMOIndia?ref_src=twsrc%5Etfw
क्या था शहजाद का बयान?
दरअसल पिछले हफ्ते महाराष्ट्र कांग्रेस के सचिव शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव पूरी तरह फिक्स है। उन्होंने कहा कि अगर निष्पक्ष चुनाव हुआ तो वे चुनाव लड़ेंगे। वहीं ट्वीट के जरिए उन्होंने गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी में कोई मुद्दा नहीं उठाता, कांग्रेस में आगे बढ़ने की क्षमता है। उन्होंने आगे लिखा था कि मेरी अंतरात्मा वंशवाद और चापलूसी पर अब और चुप रहने की इजाजत नहीं देती। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैं 2011 से राहुल गांधी का अप्वाइंटमेंट लेना चाहता हूं ताकि उनकी पार्टी की कमियों को उन तक पहुंचा सकूं। उन्होंने कहा कि मेरा मकसद पार्टी का विरोध करना नहीं बल्कि उसकी खामियों को सुधारना है। उनके बयान के बाद उनके भाई और कांग्रेस के नेता तहसीन पूनावाला ने उनसे रिश्ता खत्म कर लिया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो