script

विपक्ष पर पीएम का वार, बोले- मोदी के नहीं बल्कि देश की जनता के खिलाफ बन रहा है महागठबंधन

locationनई दिल्लीPublished: Jan 19, 2019 05:12:02 pm

Submitted by:

Anil Kumar

दादर नागर हवेली के सिलवासा पहुंचे पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कहा आज विपक्षी दल मोदी को हटाने के लिए महागठबंधन बनाने की कवायद कर रहे हैं।

विपक्ष पर पीएम का वार, बोले- मोदी के नहीं बल्कि देश के लोगों के खिलाफ बन रहा है महागठबंधन

विपक्ष पर पीएम का वार, बोले- मोदी के नहीं बल्कि देश के लोगों के खिलाफ बन रहा है महागठबंधन

सिलवासा। पश्चिम बंगाल में शनिवार को विपक्ष एक मंच पर साथ आकर महागठबंधन की एक झलक दिखाई तो वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा है। दादर नागर हवेली के सिलवासा पहुंचे पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कहा आज विपक्षी दल मोदी को हटाने के लिए महागठबंधन बनाने की कवायद कर रहे हैं। लेकिन हकीकत यह नहीं है। सभी विपक्षी दल मोदी के खिलाफ नहीं बल्कि देश के लोगों के खिलाफ महागठबंधन बना रहे हैं। पीएम ने तंज कसते हुए कहा कि अभी तो सारे विपक्षी दल साथ आए नहीं हैं और तोलमोल का भाव शुरु हो गया है। पीएम ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाया कि पहले की सरकारों ने पांच वर्ष में 25 लाख मकान कभी नहीं बनाए हैं। जबकि हमारी सरकार ने लगभग पांच वर्ष में लगभग 1.25 करोड़ घरों का निर्माण किया है।

https://twitter.com/ANI/status/1086552329636196352?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/ANI/status/1086550876679032832?ref_src=twsrc%5Etfw
हमारी लड़ाई भ्रष्टाचार के खिलाफ है: पीएम मोदी

आपको बता दें कि पीएम मोदी ने आगे कहा कि हमारी लड़ाई भ्रष्टाचार के खिलाफ है। लेकिन कुछ लोग इसके खिलाफ भी आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह लाजमी है क्योंकि वर्षों से सरकारी खजाने को लूटने का काम किया गया है। अब जब उसपर प्रतिबंध लग रहा है तो उन्हें तकलीफ हो रही है। पीएम मोदी ने कहा कि अब वे सभी लोग एक साथ एक मंच पर साथ आ रहे हैं जिसको कथित तौर पर महागठबंधन का नाम दिया गया है। मोदी ने कहा कि जब लोकतंत्र का गला घोटने वाले लोकतंत्र को बचाने की बात करते हैं तो देश के मुंह से निकलता है वाह क्या बात है?
https://twitter.com/ANI/status/1086553107763527680?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/ANI/status/1086553893197307904?ref_src=twsrc%5Etfw

‘सबका साथ सबका विकास’ के मंत्र के साथ काम कर रही है सरकार: मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि मेडिकल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सिलवासा में पैरामेडिकल की 250 और दमन में नर्सिंग की 50 सीटों की व्यवस्था की गई है। इस प्रयास से यहां की स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। आज दादरा व नगर हवेली और दमन व दीव को आजादी के बाद अपना पहला मेडिकल कॉलेज मिला है। इस मेडिकल कॉलेज में 150 सीटें शुरु हो रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि आज दमन-दीव और दादर-नगर हवेली, दोनों केंद्र शासित प्रदेश खुद को खुले में शौच से मुक्त घोषित कर चुके हैं। आज यहां हर घर में LPG कनेक्शन है औरयहां के सभी घरों में बिजली और पानी का कनेक्शन है। ‘सबका साथ-सबका विकास’ के मंत्र से चल रही केंद्र सरकार विकास की पंच धारा के लिए पूरी तरह समर्पित है – बच्चों को पढ़ाई, युवाओं को कमाई, बुजुर्गों को दवाई, किसानों को सिंचाई जन-जन की सुनवाई हमारे लिए विकास का राजमार्ग है। पीएम ने आगे कहा कि हमारी सरकार द्वारा जितनी भी योजनाएं चलाई जा रही हैं उनके मूल में सबका साथ और सबका विकास है जबकि जिस दल ने दशकों तक देश में सरकार चलाई वो हर काम में अपनी या अपने परिवार की संभावनाएं देखता था और यही कारण है कि वहां काम से ज्यादा नाम पर जोर दिया गया।

https://twitter.com/BJP4India/status/1086551278518296576?ref_src=twsrc%5Etfw

इन योजनाओं की शुरुआत

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री ने सिलवासा में 189 करोड़ रुपए की लागत से बनाए जाने वाले मेडिकल कॉलेज की नींव रखी। इसके अलावे दमन-दीव में 1,700 करोड़ रुपए से अधिक की योजनाओं की शुरुआत की। पीएम मोदी ने इसे पहले हजीरा (सूरत) में एलएंडटी आर्मर्ड सिस्टम्स कॉम्प्लेक्स देश को समर्पित किया। वे यहां बने युद्धक टैंक पर सवार भी हुए। बता दें कि एलएंडटी के इस कॉम्पलेक्स में मोदी सरकार के मेक इन इंडिया कार्यक्रम के तहत युद्धक टैंक तैयार बनाया गया है, इसे ‘के9 वज्र-टी’ नाम दिया गया। आगे 100 होवित्जर तोप और अन्य सैन्य हथियार भी बनाए जाएंगे।

 

Read the Latest India news hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले India news पत्रिका डॉट कॉम पर.

ट्रेंडिंग वीडियो