scriptत्रिपुरा: बयानवीर सीएम बिप्लब देब से पीएम मोदी नाराज, दिल्‍ली तलब | pm modi unhappy with tripura cm biplab deb call delhi | Patrika News

त्रिपुरा: बयानवीर सीएम बिप्लब देब से पीएम मोदी नाराज, दिल्‍ली तलब

locationनई दिल्लीPublished: Apr 30, 2018 10:05:23 am

Submitted by:

Dhirendra

भाजपा के सबसे युवा सीएम बिप्‍लव को जरूरत से ज्‍यादा विवादित बयान देना महंगा पड़ा।

biplab dev
नई दिल्‍ली। त्रिपुरा के सीएम बिप्लब कुमार देब अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। उनके इन बयानों से नाराज पीएम मोदी ने उन्‍हें दिल्‍ली तलब कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पार्टी अध्‍यक्ष अमित शाह नी भी नाखुशी जाहिर की है। अब दिल्‍ली दरबार ने अपने युवा सीएम को दिल्ली आने के लिए कहा गया है। उन्‍हें दो मई को दिल्‍ली में पीएम मोदी और भाजपा अध्यक्ष से राष्ट्रीय राजधानी में मुलाकात करने के लिए कहा गया है। बता दें कि देब को त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लिए अभी दो महीने भी नहीं हुए हैं। छोटे से कार्यकाल में ही उन्होंने कई ऐसे बयान दिए हैं, जिसको लेकर उनकी तीखी आलोचना हुई है।
पवन कुमार चामलिंग ने ज्योति बसु का रिकॉर्ड तोड़ा, सबसे लंबे समय तक सीएम रहने का बनाया कीर्तिमान

कर्नाटक चुनाव : सिद्धारमैया ने कहा कि वायदा तोड़ने वाली सरकार है मोदी गर्वनमेंट

चौकाने वाला बयान
हाल ही में सीएम ने सिविल सर्विस की तैयारी कर रहे प्रतियोगियों के बारे में तर्कहीन सुझाव देकर सबको चौंकाने का काम किया था। देब ने कहा कि सिर्फ सिविल इंजीनियर्स को ही सिविल सर्विस परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहिए। इसके पीछे उनका कहना है कि मैकेनिकल इंजीनियरिंग करने के बाद सिविल सर्विसेज में नहीं जाना चाहिए। उनका यह बयान सिविल सर्विस परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद आया। इससे पहले बिप्लब देब महाभारत काल में इंटरनेट और मिस वर्ल्ड में इंडियन ब्यूटी को लेकर भी विवादित बयान दे चुके हैं। उन्होंने नई साइंटिफिक थ्योरी देते हुए दावा किया था कि इंटरनेट महाभारत के दौर में भी था और तब इसका इस्तेमाल किया जाता था। अपने बयान में उन्होंने यह भी दावा किया था कि उस युग में सेटेलाइट भी मौजूद थे।
डायना हेडन की जीत फिक्‍स थी
वे डायना हेडन को 1997 में मिस वर्ल्‍ड का खिताब दिए जाने पर भी सवाल उठा चुके हैं। उन्‍होंने कहा था कि डायना हेडन की जीत फिक्स थी। सौंदर्य प्रतियोगिताओं के आयोजक अंतर्राष्ट्रीय मार्केटिंग रणनीति के तहत पहले से लड़कियों को भर्ती करते हैं और इसके बाद उनको रैंप पर चलवाते हैं। यहां पहले से तय कर लिया जाता है कि किसको अवॉर्ड देना है। वहीं उन्होंने ऐश्वर्या राय की तारीफ करते हुए कहा था कि सही मायने में ऐश्‍वर्या भारतीय महिलाओं की नुमाइंदगी करती हैं। महिलाओं खूबसूरती को लेकर उन्‍होंने कहा था कि आज महिलाएं खूबसूरती के लिए ब्यूटी पार्लर पर निर्भर हैं, जबकि भारतीय महिलाएं ऐसा नहीं करती थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो