scriptमई मध्य में चीन जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी | PM modi will visit in china Next month | Patrika News

मई मध्य में चीन जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी

Published: Apr 20, 2015 07:12:00 pm

प्रधानमंत्री मोदी फिर विदेश यात्रा पर जाने की तैयारी में है। अगले माह की 14 तारीख को चीन की यात्रा पर जाएंगे

PM modi

PM modi

नई दिल्ली। तीन देशों की 9 दिवसीय यात्रा से हाल ही लौटे प्रधानमंत्री मोदी फिर विदेश यात्रा पर जाने की तैयारी में है। पीएम मोदी अगले माह की 14 तारीख को चीन की यात्रा पर जाएंगे। विदेश मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार मोदी 14 से 16 मई तक चीन के दौरे पर जाएंगे। सूत्रों के अनुसार इस दौरान वह बीजिंग और शंघाई जा सकते हैं।

भारतीय समुदाय को संबोधित कर सकते हैं प्रधानमंत्री
चीनी सूत्रों के अनुसार चीन राष्ट्रपति शी चिनफिंग का मोदी को अपने गृहनगर शांक्सी भी ले सकते हैं। सूत्रों के अनुसार मोदी चीन में भी भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित कर सकते हैं। एक आधिकारिक आंकड़े के अनुसार तकरीबन 45 हजार भारतीय फिलहाल चीन में काम कर रहे हैं। पिछले वर्ष चीन के राष्ट्रपति ने भारत यात्रा के दौरान मोदी को चीन आने का न्योता दिया था।

सरकार को 1 वर्ष पूरा होने से पहले चीन की यात्रा पर जाएंगे
मोदी ने कहा था कि वह अपने कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने के पहले ही चीन की यात्रा पर जाएंगे और 26 मई को मोदी सरकार के एक वर्ष पूरे हो रहे हैं। मोदी हाल ही में फ्रांस, जर्मनी और कनाडा की नौ दिवसीय यात्रा कर स्वदेश लौटे हैं। मोदी की चीन यात्रा की खबर ऎसे समय आई है जब चीनी राष्ट्रपति पाकिस्तान की यात्रा पर हैं और उन दोनों देशों के बीच कुछ महत्वपूर्ण सामरिक करारों को लेकर भारतीय रक्षा एवं कूटनीतिक हलकों में सर्तकता बरती जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो