scriptPM मोदी ने 5 राज्यों की स्थापना दिवस पर देशवासियों को दीं शुभकामनाएं | PM Modi wishes countrymen on the foundation day of 5 states | Patrika News

PM मोदी ने 5 राज्यों की स्थापना दिवस पर देशवासियों को दीं शुभकामनाएं

locationनई दिल्लीPublished: Nov 01, 2019 02:03:22 pm

Submitted by:

Mohit sharma

PM मोदी ने हरियाणा, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और केरल के स्थापना दिवस के मौके पर बधाई दी
PM मोदी ने उम्मीद जताई कि विभिन्न संस्कृतियों का संगम यह राज्य प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहेगा

d_1.png

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को हरियाणा, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और केरल के स्थापना दिवस के मौके पर बधाई दी। मोदी ने ट्विटर पर छत्तीसगढ़ को प्राकृतिक सुंदरता का खजाना बताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि विभिन्न संस्कृतियों का संगम यह राज्य प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहेगा। उन्होंने हरियाणा को बहादुर, कुशल और युवा प्रदेश बताया, जो प्राचीन और आधुनिक संस्कृतियों का संगम है।

दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने AAP विधायक अखिलेशपति त्रिपाठी को किया गिरफ्तार

उन्होंने प्रार्थना करते हुए कहा कि राज्य प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ता रहे और राष्ट्र के कल्याण में अपना योगदान देता रहे। कर्नाटक के लिए उन्होंने ट्वीट किया कि कर्नाटक राज्योत्सव राज्य के देश की प्रगति में अतुलनीय योगदान का जश्न मनाने का दिन है। उन्होंने कहा कि राज्य की प्राकृतिक सुंदरता और लोगों की गर्मजोशी से सभी परिचित हैं। आगामी समय में कर्नाटक के विकास की प्रार्थना करता हूं।

महाराष्ट्र: शरद पवार से मिलकर बदले संजय राउत के तेवर, बोले— अगला सीएम शिवसेना का होगा

मोदी ने मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस पर राज्य की जनता को शुभकामनाएं देते हुए राज्य को प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ने की कामना की। उन्होंने ट्वीट किया कि केरल पिरावी दिवस पर केरल के मेरे भाइयों और बहनों को बधाइयां। इस राज्य के लोगों ने देश के प्रति अतुलनीय योगदान किया है। ईश्वर राज्य के लोगों को खुश और समृद्ध रखे। जहां कर्नाटक, मध्य प्रदेश और केरल का गठन इस दिन 1956 में हुआ था, वहीं हरियाणा 1966 तथा छत्तीसगढ़ का गठन 2000 में हुआ था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो