scriptआपातकाल के बहाने कांग्रेस पर पीएम नरेंद्र मोदी के 10 बड़े प्रहार | pm-narendra-modi-addresses-bjps-anti-emergency-event | Patrika News

आपातकाल के बहाने कांग्रेस पर पीएम नरेंद्र मोदी के 10 बड़े प्रहार

Published: Jun 26, 2018 02:58:50 pm

Submitted by:

Kiran Rautela

वो कैसी मानसिकता होगी जिसने सत्ता सुख के लिए अपनी स्वय की पार्टी के टुकड़े कर दिए।

pm modi

आपातकाल के बहाने कांग्रेस पर पीएम नरेंद्र मोदी के 10 बड़े प्रहार

नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मुंबई में आपातकाल पर लोगों को संबोधित किया। यहां पर पीएम ने पहले एशियन इंफ्रास्ट्राक्चर इनवेस्टमेंट बैंक की बैठक में हिस्सा लिया फिर आपातकाल लागू होने की 43वीं बरसी पर आयोजित एक समारोह में लोगों को आपातकाल के काले साए के बारे में बताया।
मुंबई में आपातकाल पर बोले पीएम मोदी, सत्ता सुख के लिए देश को जेलखाना बनाया गया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आपातकाल को देश का ‘डार्क पीरियड’ बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (26 जून) सुबह ट्वीट में लिखा, ‘राजनीतिक शक्ति के लिए आपातकाल में सिर्फ जनता को ही नहीं बल्कि उनके विचारों की आजादी को भी बंधक बनाया गया।
पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कोई ये समझने की गलती ना करे कि हम सिर्फ देश में आपातकाल लगाने वाली कांग्रेस सरकार की आलोचना करने के लिए काले दिन का स्मरण करते हैं।
आइए जानते हैं पीएम मोदी की प्रमुख बातें-

-लोकतंत्र में सचेत रहने के लिए आज के दिन को याद किया जाता है।

-कांग्रेस की आलोचना के लिए आज का दिन याद नहीं करते।
-सत्ता सुख के मोह में आपातकाल के दौरान देश को जेलखाना बनाया गया।
-आपातकाल के दौरान न्यायपालिका को भी भयभीत किया।
-परिवार के लिए समर्पित लोगों की पांचों उंगलियां घी में थीं।
-हमारा हमेशा से ही संकल्प रहा है कि पिछले वर्ग के लोगों को आगे लाना है।
-मैं सभी लोगों से आग्रह करता हूं कि लोकतंत्र के प्रति अपने लगाव को बढ़ते रहें।

-जिन्होनें देश के संविधान को कुचल डाला हो, देश के लोकतंत्र को कैदखाने में बंद कर दिया हो, वो आज भय फैला रहे हैं कि मोदी संविधान को खत्म कर देगा।
-जिस पार्टी के अन्दर लोकतंत्र ना हो उनसे लोकतंत्र के प्रति प्रतिबद्धता की अपेक्षा नहीं की जा सकती है।

– वो कैसी मानसिकता होगी जिसने सत्ता सुख के लिए अपनी स्वय की कांग्रेस पार्टी के टुकड़े कर दिए।
समारोह से पहले पीएम ने एशियन इंफ्रास्ट्राक्चर इनवेस्टमेंट बैंक की बैठक में कहा कि भारत ग्लोबल इकॉनमी में एक ब्राइट स्पॉट की तरह उभरा है। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की लाइफ लाइन है। यहां तक की निवेशक, विकास और मैक्रो-इकनॉमिक स्थिरता की तलाश में हैं। पीएम नो कहा, भारत सबसे निवेशक अनुकूल अर्थव्यवस्थाओं में से एक है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो