script

दुनिया में हर भारतीय के भीतर भारत बसता है: PM मोदी

Published: Nov 22, 2015 04:55:00 pm

पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहाकि मलेशिया का इंडियन कल्चरल सेंटर नेताजी के नाम पर होगा

PM modi in malaysia

PM modi in malaysia

कुआलांलपुर। मलेशिया की राजधानी कुआलालांलपुर में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहाकि यहां का इंडियन कल्चरल सेंटर नेताजी के नाम पर होगा। आजादी की लड़ाई में मलय भारतीय आगे रहे हैं, उनके सम्मान में वॉर मेमोरियल बनाया जाएगा। मलेशिया इंटरनेशनल कल्‍चरल सेंटर में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ‘भारत सिर्फ अपनी भौगोलिक सीमाओं तक ही सीमित नहीं है। दुनिया में हर भारतीय के भीतर भारत बसा हुआ है।

पीएम मोदी ने मलय भारतीयों की सराहना करते हुए कहाकि भारत और मलेशिया कभी एक ही देश के उपनिवेश थे। मलय भारतीयों के लिए मेरे दिल में हमेशा एक खास जगह रही है। सदियों पहले आपके पुरखे यहां आए। आजादी की लड़ाई में उनका बड़ा योगदान रहा। आपके पुरखों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस का साथ दिया। आपके हजारों पुरखे आजाद हिंद फौज में शामिल हुए। मलय भारतीयों ने मले‍शिया में अपनी खास पहचान बनाई है। आपके दिल में भारत की आत्‍मा बसती है। मलय भारतीय मलेशिया और भारत के बीच सेतु हैं। आपने मलेशिया को इकोनॉमिक पावरहाउस बनाया है।

उन्होंने कहाकि, गुजरात भूकंप के दौरान मलेशिया में रहने वाले भारतीयों ने फंड जुटाए। मलेशिया में रहने वाला भारतीय समुदाय महात्मा गांधी के आदर्शों से प्रभावित रहा है। गांधी जी की शहादत के कुछ बरसों बाद उनक स्मृति में मेमोरियल बनाया गया। मैं इसके लिए बधाई देता हूं। आज रामकृष्ण मिशन में विवेकानंद की मूर्ति का अनावरण करना मेरे लिए जज्बाती लम्हा था। भारत के कोरोमंडल और कलिंग के समुद्र तटों से संस्कृति और कारोबार मलेशिया पहुंचा।

ट्रेंडिंग वीडियो