31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उत्तराखंड में आज पीएम नरेंद्र मोदी, देहरादून में जनसभा को करेंगे संबोधित

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आज पीएम नरेंद्र मोदी। पीएम यहां परेड ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा में 50 हजार लोगों के पहुंचने का दावा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 5 Apr 2019, 9:49 AM IST

PM Narendra Modi rally

उत्तराखंड में आज पीएम नरेंद्र मोदी, देहरादून में जनसभा को करेंगे संबोधित

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी शुक्रवार को देहरादून के परेड ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी ने पीएम की जनसभा में 50 हजार लोगों के पहुंचने का दावा किया है। तय कार्यक्रम के अनुसार पीएम करीब 3.40 बजे देहरादून पहुंचेंगे। सबसे पहले पीएम अपने विशेष विमान से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वह हेलीकॉप्टर से सीधा जीटीसी हैलीपैड पहुंचेंगे। यहां से पीएम मोदी को रैली स्थल परेड ग्राउंड लाया जाएगा।

राजशाही परिवार के ताने पर प्रियंका का कटाक्ष, दादी इंदिरा ने ही हटाईं थी राज घरानों की सुविधाएं

नरेंद्र मोदी यहां करीब 40 मिनट तक रुकेंगे

कार्यक्रम के अनुसार पीएम नरेंद्र मोदी यहां करीब 40 मिनट तक रुकेंगे। पीएम की रैली के चलते यातायात प्रभावित रहेगा। रैली के समय मुख्य मार्गों पर बड़े वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। वहीं, राज्य के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष नरेश बंसल ने गुरुवार शाम परेड ग्राउंड पहुंचकर इंतजामों का जायजा लिया।

प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर तंज, बोलीं- पाकिस्तान बिरयानी खाने कौन गया था?

रैली स्थल की किलेबंदी की

वहीं, पीएम की रैली को ध्यान में रखते हुए परेड ग्राउंड को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। रैली स्थल के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जानकारी के अनुसार रैली में—

प्रियंका ने सुनी किसानों की समस्याएं, वीडियो ट्विट कर पूछा- सुन रहे हैं, प्रधानमंत्री जी?

— 10 अपर पुलिस अधीक्षक
— 20 पुलिस उपाधीक्षक
— 20 इंस्पेक्टर/ थाना प्रभारी
— 50 उप निरीक्षक
— 20 महिला उप निरीक्षक
— 450 कांस्टेबल
— पीएसी की 5 कंपनियों को तैनात किया गया है।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति