POLITICAL STORY:पर्दे के सामने सीआर पाटिल तो पर्दे के पीछे रत्नाकर की रही अहम भूमिका
Published: Dec 10, 2022 09:58:01 pm
-गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक सफलता में पर्दे के सामने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं की रही सक्रियता


GUJARAT BJP NEWS:हिमाचल के समान गुजरात में भी नेमप्लेट लगाने का प्रयोग!
सूरत. गुजरात में भाजपा ने शानदार ऐतिहासिक सफलता हासिल की है और सातवीं बार सरकार बनाने जा रही है। अगले एक-दो दिन में गुजरात को नए मुख्यमंत्री के रूप में भूपेंद्र पटेल फिर से मिल जाएंगे। भाजपा की इस प्रचंड जीत में दिन-रात एक कर देने वाले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल तो खूब दिखाई दिए, लेकिन पार्टी संगठन के कुछ ऐसे पदाधिकारियों की भी इसमें उतना ही योगदान रहा है। हालांकि वे पूरे चुनाव प्रचार के दौरान कहीं दिखाई नहीं दिए। इन्हीं में भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री रत्नाकर भी शामिल है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय अमित शाह ने विधानसभा चुनाव के दौरान पिछले दिनों गुजरातभर में धुंआधार प्रचार किया और दर्जनों सभा, रैली व रोड शो किए। भाजपा की गुजरात 150 प्लस जीत का फार्मूला तैयार करने व उसे पूरे प्रदेश की 182 विधानसभा सीटों तक पहुंचाने में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने लगातार मेहनत की। गुजरात 150 प्लस के फार्मूले की रूपरेखा भी सूरत महानगर में जुलाई माह में आयोजित भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में तैयार कर ली गई बताई थी। इस बैठक में आसन्न विधानसभा चुनाव को ध्यान में रख कई आवश्यक निर्णय कर प्रदेशभर से आए संगठन पदाधिकारियों के माध्यम से प्रत्येक मतदान केंद्र पर गठित बूथ शक्ति केंद्र तक पहुंचाए गए थे। इसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल व संगठन महामंत्री रत्नाकर की अहम भूमिका रही थी। इसके बाद ज्यों-ज्यों विधानसभा चुनाव नजदीक आते गए त्यों-त्यों संगठन के दोनों पदाधिकारी पर्दे के पीछे व पर्दे के सामने वाली भूमिका में आते रहे।