Entry to Yamuna ghat at Delhi's Sonia Vihar barricaded following DDMA order barring Chhath celebrations at river ghats pic.twitter.com/A1PATQ1xVc
— ANI (@ANI) November 10, 2021
बीजेपी ने यमुना घाटों पर छठ पूजा पर प्रतिबंध के बावजूद पर्व मनाने का ऐलान किया है। सांसद मनोज तिवारी ने कहा, केजरीवाल सरकार को प्रतिबंध जहरीले झाग पर लगाना था। वहीं परवेश सिंह ने कहा कि जब एमसीडी और डीडीएमए ने छूट दे दी है तो दिल्ली सरकार क्यों पर्व मनाने पर रोक लगा रही है।MCD, DDA have given permission to celebrate Chhath... Why is Delhi govt not permitting to celebrate Chhath at ITO, which is the oldest ghat in Delhi. Why are we being stopped? I urge everyone to come here, we will look after their safety: BJP West Delhi MP Parvesh Sahib Singh pic.twitter.com/tTFKaCzZbF— ANI (@ANI) November 10, 2021
बता दें कि इससे पहले बीजेपी ने यमुना में प्रदूषण के लिए केजरीवाल सरकार पर निशाना साधा। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा, जब भी उनसे यमुना में प्रदूषण के बारे में पूछा जाता है तो केजरीवाल इसके लिए हरियाणा को जिम्मेदार ठहराते हैं, लेकिन डीपीसीबी के मुताबिक, जब यमुना हरियाणा से पल्ला में दिल्ली में प्रवेश करती है, तो बीओडी स्तर 2 होता है। और जब यमुना दिल्ली छोड़ती है, तो इसका बीओडी स्तर 50 के आसपास हो जाता है। ये पानी कृषि के लिए भी उपयोगी नहीं है।