राजनीति

Lok Sabha Election 2019: चौथे चरण में 64% मतदान, बंगाल में बवाल के बीच बंपर वोटिंग

पश्चिम बंगाल में मतदान के दौरान हिंसा
चौथे चरण का मतदान भाजपा और कांग्रेस, दोनों के लिए महत्वपूर्ण
करीब 950 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद

Apr 30, 2019 / 09:49 am

Manoj Sharma

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 ( Lok Sabha Elections 2019 ) के चौथे चरण में 9 राज्यों की 72 लोकसभा सीटों पर मतदान संपन्न हो गया। कई सीटों पर EVM खराब की शिकायतें आई। तो वहीं कई जगहों पर हिंसक झड़पें भी हुईं हैं। देर शाम तक मिले आंकड़ों के मुताबिक 64% मतदान हुआ। बंगाल में सबसे ज्यादा वोटिंग हुई। यहां 77 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई है। 950 से ज्यादा उम्मीदवारों की किस्तम ईवीएम में कैद हो गई। 13 करोड़ मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। आसनसोल से भाजपा प्रत्याशी बाबुल सुप्रियो की गाड़ी का शीशा तोड़ दिया गया। टीएमसी कार्यकर्ताओं पर मतदान के दौरान हंगामा का आरोप लगाया। आसनसोल में भाजपा और TMC कार्यकर्ताओं के बीच झड़प में पुलिस ने लाठीचार्ज किया । इस बीच चुनाव आयोग ने बाबुल सुप्रियो पर केस दर्ज करने का आदेश दिया है। बता दें कि आसनसोल सीट पर भाजपा से बाबुल सुप्रियो और टीएमसी की प्रत्याशी मूनमून सेन हैं। दोनों के बीच कांटे की टक्कर है।

https://twitter.com/ANI/status/1122710069198639104?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
बंगाल के बीरभूम में भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए।

https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

आइए टेबल के जरिए एक नजर में समझते हैं कि कहां कितना प्रतिशत मतदान हुआ है। हालांकि मतदान प्रतिशत का ये आंकड़ा अंतिम नहीं है। चुनाव आयोग द्वारा मंगलवार दोपहर तक चौथे चरण में डाले गए वोट का आंकड़ा जारी किया जाएगा।

लोकसभा चुनाव 2019: चौथे चरण का मतदान
क्रमांक राज्यसीट9:00 am (मत प्रतिशत)

11:00 am (मत प्रतिशत)

2:00 pm (मत प्रतिशत)

3:00 pm (मत प्रतिशत)

5:00 pm(मत प्रतिशत)

1.राजस्थान1312%29%44.62%54.16%64.50%
2.मध्य प्रदेश611.11%26%43.44%55.22%66.14%
3.उत्तर प्रदेश1310%21.15%34.42%44.16%57.58%
4.महाराष्ट्र176.82%18.39%29.93%41.15%51.28%
5.प. बंगाल816.90%34.71%52.37%66.01%76.44%
6.ओडिशा69%17%35.79%51.54%68%
7.बिहार510.76%17%37.71%44.23%58.92%
8.झारखंड312%20.87%44.90%56.37%63.77%
9.जम्मू-कश्मीर10.68%6.66%8.42%09.79%

हस्तियों ने डाले वोट

मुंबई में बॉलीवुड सितारों और अन्य हस्तियों ने बढ़चढ़ कर मतदान किया। बॉलीवुड के सुपर स्टार अमिताभ बच्च्न, सलमान खान, आमिर खान शाहरूख खान, करीना कपूर, प्रियंका चोपड़ा समेत कई सिलिब्रेटिजों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं सचिन तेंदुलकर ने भी परिवार सहित वोट डाले। वहीं विवेक ओबेरॉय ने भी अपने पिता सुरेश ओबेरॉय के साथ मताधिकार का प्रयोग किया। जबकि पेडार रोड स्थित बूथ पर मुकेश अंबानी ने परिवार के साथ वोट डाला

https://twitter.com/hashtag/LokSabhaElections2019?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/LokSabhaElections2019?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/LokSabhaElections2019?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/LokSabhaElections2019?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
दिग्गजों ने डाला वोट

सुबह-सुबह गिरिराज सिंह, अनिल अंबानी, प्रिया दत्त, रेखा और आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास जैसी बड़ी हस्तियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस चरण में करीब 950 उम्मीदवारों की किस्मत ‌ईवीएम में कैद हो जाएगी। इनमें कई दिग्गज नेता भी शामिल हैं, जिस वजह से उनकी सीटों पर सारे देश की नजर है।
https://twitter.com/hashtag/Mumbai?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/LokSabhaElections2019?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/LokSabhaElections2019?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

इन राज्यों में इतनी सीटों पर मतदान

चौथे चरण में राजस्थान की 13, मध्य प्रदेश की छह, उत्तर प्रदेश की 13, महाराष्ट्र की 17, बिहार की पांच, झारखंड की तीन, ओडिशा की छह और पश्चिम बंगाल की आठ सीटों पर मतदान हुआ । इसके अलावा जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग सीट पर भी वोटिंग हुई ।

 

कई दिग्गज नेताओं की किस्मत दांव पर

चौथे चरण में बड़े नेताओं की किस्मत दांव पर लगी है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और कन्हैया कुमार, राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के पुत्र नकुलनाथ, एसएस आहलूवालिया, बाबुल सुप्रियो, कांग्रेस नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद, मिलिंद देवड़ा और प्रिया दत्त शामिल की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई।

भाजपा और कांग्रेस के लिए चौथा चरण बेहद अहम

भाजपा के लिए चौथा चरण खासतौर से महत्वपूर्ण है, क्योंकि 2014 में इन 72 में से उसने 56 सीटों पर जीत का परचम फहराया था। कांग्रेस को हालांकि पिछले लोकसभा चुनावों में इन सीटों में से केवल 2 में जीत मिली थी, लेकिन इस बार उसके नेताओं ने इन सीटों पर जीत हासिल करने में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। तृणमूल कांग्रेस और बीजू जनता दल ने क्रमश: पश्चिम बंगाल और ओडिषा में 2014 में प्रचंड मोदी लहर के बावजूद अच्छा प्रदर्शन किया था।

Home / Political / Lok Sabha Election 2019: चौथे चरण में 64% मतदान, बंगाल में बवाल के बीच बंपर वोटिंग

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.