scriptशाह का लगा विवादित पोस्टर, कांग्रेसी विधायकों को खरीदते दिखाया | Posters showing Amit Shah buying MLAs | Patrika News

शाह का लगा विवादित पोस्टर, कांग्रेसी विधायकों को खरीदते दिखाया

Published: Apr 17, 2016 04:29:00 pm

Submitted by:

Rakesh Mishra

इस विवादित पोस्टर में अमित शाह बागी विधायकों को खरीदते हुए नजर आ रहे हैं

Posters showing Amit Shah buying MLAs

Posters showing Amit Shah buying MLAs

देहरादून। उत्तराखंड में चल रहे राजनैतिक संगठन के बीच बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर बने एक विवादित पोस्टर ने यहां एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। इस विवादित पोस्टर में अमित शाह बागी विधायकों को खरीदते हुए नजर आ रहे हैं। इन पोस्टर में अमित शाह के साथ कांग्रेस के विधायकों की तस्वीर है। इसमें लिखा गया है कि बीजेपी को जरूरत है 3 बिकाऊ विधायकों की।

बीजेपी ने अमित शाह के संबंध में पोस्टरबाजी को कांग्रेस की सस्ती राजनीति कहा है। इसके साथ ही कड़ा एतराज जताते हुए धारा पुलिस चौकी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और निवर्तमान मुख्यमंत्री सहित कई नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

वहीं कांग्रेस ने इस पोस्टर से किसी भी तरह का संबंध होने से इनकार कर दिया है। हालांकि कांग्रेस ने कहा है कि उत्तराखंड में जो पोस्टर लगा है वह आम आदमी की भावनाओं को ही बयान करता है। हाल ही में उत्तर प्रदेश में लगे एक पोस्टर से विवाद खड़ा हो गया था। यह पोस्टर भाजपा कार्यकर्ता रुपेश पांडेय ने लगाया था। उन्होंने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद के सम्मान यह पोस्टर लगाया, जिस पर विवाद खड़ा हो गया। पोस्टर में कृष्ण के रूप में केशव मौर्य को, द्रौपदी को उत्तर प्रदेश के रूप में और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, आजम खान, मायावती, राहुल गांधी, औवेसी को कौरव के रूप में दिखाया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो