scriptआलू काण्ड के आरोपियों को किया था अखिलेश यादव ने सम्मानित, अब दो पूर्व मंत्रियों ने किया आदर | Potato Kand accused awarded in Kannauj after Akhilesh Yadav | Patrika News
कन्नौज

आलू काण्ड के आरोपियों को किया था अखिलेश यादव ने सम्मानित, अब दो पूर्व मंत्रियों ने किया आदर

इस सम्मान समारोह में शामिल सपा नेताओं ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियां खराब हैं।

कन्नौजJan 24, 2018 / 08:26 pm

Abhishek Gupta

Samajwadi Party

Samajwadi Party

कन्नौज. जहां लखनऊ की पुलिस एक तरफ विधान भवन आलू काण्ड के बचे हुए आरोपियों की तलाश में जुटी है, तो वही कन्नौज में विधान भवन के सामने आलू फेंकने वाले सपा कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जा रहा है। इस सम्मान समारोह में शामिल सपा नेताओं ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियां खराब हैं। इससे किसानों को समस्याएं हो रही हैं।
कन्नौज के तिर्वा कस्बे में शुक्ला कालोनी के सामने स्थित गेस्ट हाउस में आलू कांड में शामिल सपाइयों शिवेंद्र सिंह चौहान कुक्कू, जय कुमार तिवारी, संजू कटियार, अंकित बघेल, दीपेंद्र चौहान, प्रदीप उर्फ बंगाली, संतोष पाल व रिक्की यादव को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। पूर्व मंत्री सतीश दीक्षित ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। भाजपा को किसान विरोधी सरकार बताया।
पूर्व मंत्री विजय बहादुर पाल ने कहा कि सपाइयों ने विधान भवन, राजभवन व मुख्यमंत्री आवास के सामने आलू फेंक कर सरकार को जगाया है। अब आलू किसानों को हक नहीं मिला तो सड़क पर उतरेंगे। प्रदेश के किसानों को चुनावी वादों के लिहाज से भाजपा सरकार ने कुछ नहीं दिया है। इस दौरान अग्रिमा सक्सेना ने कविता सुना कर लोगों को भावुक कर दिया। पूर्व ब्लाक प्रमुख इंद्रेश यादव, देशराज पाल, रेहान वारसी, राम रतन पाल, भीकम लाल, पप्पू बाल्मीकि, इंद्र नारायण द्विवेदी, ओम प्रकाश यादव, मुनेश राठौर, राम नारायण बघेल समेत अन्य रहे।
आलू कांड में जिले से अंकित चौहान, संतोष पाल को पकड़ने के बाद जमानत पर रिहा करने के साथ साजिश के आरोपों पर समाजवादी कार्यकर्ता अब उग्र हो गए हैं। सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पूरे मामले में कार्यकर्ताओं का पक्ष लेने से जमीनी स्तर पर ताकत मिली है। जिले में अब तक सामने आ चुके आरोपी नेताओं संजू कटियार, जय कुमार तिवारी बड़े बउवन, शिवेंद्र सिंह चौहान कुक्कू, प्रदीप सिंह उर्फ बंगाली समेत अन्य को ताकत देने के लिए सपा कार्यकर्ता एकजुटता दिखाने की तरफ कदम बढ़ा रहे हैं।

Home / Kannauj / आलू काण्ड के आरोपियों को किया था अखिलेश यादव ने सम्मानित, अब दो पूर्व मंत्रियों ने किया आदर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो