नई दिल्ली। महाराष्ट्र में भतीजे की वजह से मुश्किल में घिरे चाचा का मजबूत सहारा फिलहाल राजनीतिक परिदृश्य से गायब है। अजीत पवार की अगुवाई में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के विधायक फिर से शरद पवार के समर्थन में नहीं आते दिख रहे हैं। शरद पवार के करीबी सहयोगी प्रफुल्ल पटेल ऐसे में कुछ मददगार साबित हो सकते थे, लेकिन फिलहाल वो सक्रिय नजर नहीं आ रहे।