scriptराहुल की इफ्तार पॉलिटिक्स: प्रणब, प्रतिभा, हामिद अंसारी, मनमोहन समेत विपक्ष के कई दिग्गज नेता शामिल | Pranab, Pratibha, Manmohan were include in iftar of rahul gandhi | Patrika News

राहुल की इफ्तार पॉलिटिक्स: प्रणब, प्रतिभा, हामिद अंसारी, मनमोहन समेत विपक्ष के कई दिग्गज नेता शामिल

locationनई दिल्लीPublished: Jun 13, 2018 09:49:37 pm

Submitted by:

Anil Kumar

कांग्रसे ने इस इफ्तार पार्टी में 18 राजनीतिक दलों के नेताओं को आमंत्रित किया है।

राहुल गांधी की इफ्तार पार्टी

राहुल की इफ्तार: प्रणब, प्रतिभा, मनमोहन समेत कई दिग्गज नेता हुए शामिल

नई दिल्ली। दो वर्ष बाद काग्रेस पार्टी की ओर से इफ्तार पार्टी दी जा रही है। बुधवार को दिल्ली के ताज पैलेस होटल में कांग्रेस पार्टी की ओर से इफ्तार पार्टी दी गई है। कांग्रसे ने इस इफ्तार पार्टी में 18 राजनीतिक दलों के नेताओं को आमंत्रित किया है। बता दें कि कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष बनने के बाद राहुल गांधी की ओर से यह पहली इफ्तार पार्टी है। कांग्रेस पार्टी की ओर से इससे पहले 2015 में सोनिया गांधी ने अध्यक्ष रहते हुए इफ्तार पार्टी दी थी। आपको बता दें कि दिल्ली के ताज पैलेस होटल में होने वाली राहुल की इफ्तार पार्टी में कांग्रेस के दिग्गज नेता शामिल हो रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विपक्षी दलों के कई दिग्गत नेता इफ्तार पार्टी मे शामिल हो रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, सीपीएम समेत कई पार्टियों के नेताओं को निमंत्रण दिया है।

https://twitter.com/hashtag/Iftar?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/iftar?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

कौन-कौन हुए शामिल

आपको बता दें कि कांग्रेस के इस इफ्तार पार्टी में कई दिग्गज नेता शामिल हो रहे हैं। कांग्रेस की ओर से अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल, पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, गुलाम नबी आजाद, बदरुद्दीन अजमल, माकपा महासचिव सीताराम येचुरी, जदयू के पूर्व नेता शरद यादव, एनसीपी नेता दिनेश त्रिवेदी, डीएमके की सांसद कनिमोझी आदि नेता शामिल हुए हैं। इनके अलावा कांग्रेस नेता अहमद पटेल, राजीव शुक्ला, शीला दीक्षित पार्टी में मौजूद हैं। हालांकि टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी और राजद नेता तेजस्वी यादव, एनसीपी के शरद पवार आदि नेता व्यस्तताओं के कारण शामिल नहीं हुए हैं। इनके अलावे समाजवादी पार्टी और नेशनल कॉन्फ्रेंस से कोई भी नेता शामिल नहीं हए।

https://twitter.com/hashtag/iftar?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी विदेशी प्रतिनिधियों के साथ इफ्तार पार्टी में शामिल हुए। विदेशी प्रतिनिधियों में भारत के रूसी राजदूत निकोले आर कुदाशेव सहित अन्य मेहमान शामिल हुए।

भाजपा का पलटवार

आपको बता दें कि जहां एक कांग्रेस इफ्तार पार्टी के बहाने सियासत साधने की कोशिश में जुटी है वहीं दूसरी ओर भाजपा ने कटाक्ष किया है। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि राहुल गांधी की यह इफ्तार पार्टी राजनीतिक लाभ के लिए है। उन्होंने कहा कि इफ्तार के आयोजन को लेकर वे कांग्रेस के साथ कोई स्पर्धा नहीं कर रहे हैं। नकवी ने सीधे-सीधे राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी यह इफ्तार पार्टी सिर्फ और सिर्फ राजनीतिक लाभ के लिए आयोजित कर रहे हैं। नकवी ने कहा कि मैं जरूरतमंदों के लिए इफ्तार दे रहा हूं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो